Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/kggf_1780841922582_1780841933583_39eb56cd-1d00-4cc8-bee7-1546f7f24db5.jpgकंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता में नर्स का किरदार निभा रही हैं। कंगना का कहना है कि हमारे यहां नर्स के लुक थोड़े वेस्टर्न लुक में होते हैं।
कंगना रनौत की फिल्म आ रही है भारत भाग्य विधाता। इस फिल्म में कंगना ने एक नर्स का किरदार निभाया है। अब कंगना ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान नर्स के ड्रेस कोड को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अभी तक नर्स की जो यूनिफॉर्म होती है उसमें ब्रिटिश इन्फ्लुएंस दिखता है और इन्हें रीडिजाइन करने की जरूरत है।
नर्स के आउटफिट्स को लेकर क्या बोलीं कंगना
एएनआई को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि डॉक्टर्स के जो कपड़े होते हैं वो सही हैं फ्लेक्सिबल, लेकिन नर्स का अभी भी ट्रेडिशनल यूनिफॉर्म स्टाइल है।
कंगना ने कहा, ‘मुझे लगता है जो ड्रेस कोड है ब्रिटिश नर्स का वो अब भी है। हमारी नर्स, डॉक्टरों की तरह, जो चाहें पहन सकते हैं; उन्हें एक कोड दिया जाता है। लेकिन हमारी नर्स चाहे ठंड हो या गर्मी, एक विदेशी लुक होता है। यह मेरा पर्सनल ओपीनियन है। लेकिन इस फिल्म में हमने हमने ईमानदारी और गरिमा के साथ काम किया है। शेप और साइज मैटर नहीं करता, आपकी यूनिफॉर्म आपकी ड्यूटी है।’
कंगना ने बताया कि क्यों उन्हें लगता है कि जो फिलहाल डिजाइन है उसका ऐतिहासिक वेस्टर्न इन्फ्लुएंस है।
इंडियन लुक चाहती हैं नर्स का
कंगना ने कहा, ‘मुझे पर्सनली लगता है कि यह काफी ब्रिटिश लुक है। पिन लगाना, कैप लगाना या यूनिफॉर्म के ऊपर बेल्ट लगाना यह सब यूएस नेवी से इन्फ्लुएंस हैं। ऐसा लुक वर्ल्ड वॉर 1 और वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान दिखा था। फ्यूचर में इसे थोड़ा इंडियन लुक में लाना चाहिए जो पॉजिटिव चेंज होगा।’
भारत भाग्य विधाता के बारे में जानें
भारत भाग्य विधाता फिल्म की बात करें तो यह एक सच्ची घटना पर आधारित है 26/11 आतंकी अटैक के दौरान की। इसमें दिखाया गया है कि कैसे जब आतंकवादी अस्पताल में घुस जाते हैं तब अस्पताल के वर्कर्स ने 400 मरीजों को बचाया।
खुशकिस्मत हूं इस फिल्म का हिस्सा हूं
कंगना ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम अक्सर हिरोइज्म को सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन रियल ताकत जो है वो काफी शांत रहता है। भारत भाग्य विधाता एक अनटोल्ड स्टोरी है ताकत, सैक्रिफाइज, इंसानियत और एकता की। यह देश भक्ति है, जहां ड्यूटी एक्शन बन जाता है। मैं काफी खुशकिस्मत हूं कि इस फिल्म का हिस्सा बनी और अब इंतजार कर रही हूं कि आप सब इस फिल्म को देखें।’
फिल्म को डायरेक्ट और लिखा मनोज तपाड़िया हैं। फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता ताम्बे, अमृता नामदेव, ईशा दे, आशा शेलर, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






