Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/sav_1780835633606_1780835643218_3d54dec9-cd2a-4c7c-8c2b-5b1f5975e537.jpgवरुण धवन हमेशा मस्तीभरे अंदाज में रहते हैं। वह नेगेटिव रिव्यूज या ट्रोलिंग पर ज्यादा रिएक्ट भी नहीं करते हैं। अब हालांकि वरुण ने बताया कि कैसे एक्टर्स रियल लाइफ में अकेले होते हैं।
वरुण धवन ने हाल ही में अकेलेपन के बारे में बात की और कहा कि एक्टर्स को अक्सर अकेलेपन का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स की लाइफ भले ही बाहर से काफी ग्लैमरस लगती है, लेकिन अंदर ही अंदर वे काफी स्ट्रगल करते हैं अपनी लाइफ में जो लोगों को नहीं दिखता है।
एक्टर्स होते हैं अकेले
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए वरुण ने कहा कि एक्टर्स के पास स्टारडम का प्रेशर होता है। उनकी लाइफ काफी अकेले भरी होती है। 90 प्रतिशत एक्टर्स अकेले होते हैं।
उन्होंने कहा कि करियर के शुरुआत में उन्हें इस बात का पता चल गया था। उन्होंने इसलिए एक फैसला लिया कि वह ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन अलग पर्सनैलिटी नहीं बनाएंगे।
वरुण बोले- मैं रखता हूं एक ही पर्सनैलिटी
वह बोले, ‘मैं शुरू से एक ही चीज रखी। जो वरुण वहां है, वही वरुण यहां है। मैं अलग-अलग पर्सनैलिटी नहीं बनाने की कोशिश करता। इससे नहीं तो मेरे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ेगा। मैं दिखावा नहीं कर सकता क्योंकि नहीं तो जो बबल बन जाता है वो फट जाता है।’
लोग ध्यान में रखकर बात करते हैं
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए वरुण ने कहा, आप मेरे पहले के इंटरव्यू देखो। मैं तब भी मुंहफट था और खूब बकवास करता था। अब लोग बहुत ध्यान रखकर बात करते हैं सोशल मीडिया की वजह से। लेकिन ज्यादा से ज्यादा क्या हो सकता है, वो आपको कैंसल ही करेंगे।
सलमान के वायरल पोस्ट पर बोले
वरुण ने फिर सलमान खान के कुछ दिनों पहले वायरल हुए लेट नाइट पोस्ट को लेकर कहा, ‘जब मैंने सलमान भाई के पोस्ट देखे रात में, वह एक अलग जोन में चले गए थे।’
वरुण ने आगे कहा कि आप जैसे हो, वैसा ही रहो, चाहे अच्छा या गलत, लेकिन बस वो रहो जो आप हो। नहीं तो आपको पता ही नहीं चलेगा आप क्या बन गए।
बता दें कि कुछ दिनों पहले सलमान को जब अस्पताल के बाहर पैपराजी ने कैप्चर करना शुरू किया तब वह काफी गुस्सा हो गए थे। उन्होंने फिर यह भी कहा था कि उन्हें कोई चिंता नहीं कि अगर उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि पर भी इसका असर पड़ेगा। लेकिन फोटोग्राफर्स अपनी बाउंड्री क्रॉस ना करें।
वरुण की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है रिलीज हुई है। फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





