Source :- LIVE HINDUSTAN

Pumpkin Leaves 6 Benefits: आयरन की कमी की वजह से शरीर में दर्द, कमजोरी, थकान और स्किन पर बुरा असर हो रहा तो कद्दू की पत्तियां आपकी समस्याओं को खत्म करेंगी। न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कैसे खाएं ये हरी पत्तियां।

काफी सारी महिलाओं को हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। बालों का झड़ना, स्किन का फीका दिखना बिल्कुल कॉमन समस्या है। दरअसल, महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादातर रहती है। जिससे निपटने के लिए वो कई तरह के मेडिसिन और फूड्स खाती हैं। लेकिन एक पत्ती है जो इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट सौम्या गिरीश राव ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है और बताया है कि कैसे कद्दू की पत्तियों से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

पंपकिन लीफ से दूर होगी आयरन की समस्या

आयरन की कमी से महिलाओं में थकान, कमजोरी, बालों का झड़ना, डार्क सर्कल, शरीर में दर्द की समस्या होती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए कद्दू की पत्तियां मदद कर सकती हैं। इन पत्तियों को खाने से इतने सारे फायदे होंगे

खून बढ़ेगा

पंपकिन लीफ में आयरन और फोलेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिससे से ये आयरन की समस्या से लड़ने में मदद करता है। ये रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को तेज करने में मदद करता है। जिससे शरीर की थकान और कमजोरी कम होती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होगा

कद्दू की पत्तियों में विटामिन सी की मात्रा भी अच्छी खासी होती है। जिससे ये शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को भी बढ़ाते हैं जो किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

हड्डियों और जोड़ों को मजबूत करता है

पंपकिन लीफ में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी होती है। जो हड्डियों और जोड़ों की हेल्थ को मेंटेन करता है। महिलाएं अगर इसे लगातार खाएं तो ऑस्टियो पोरोसिस की समस्या होने से बचत होती है।

स्किन को यंग बनाता है

विटामिन ए और सी कोलेजन का प्रोडक्शन करते हैं। इन पत्तियों में दोनों की ही मात्रा अच्छी खासी होती है। जिससे ये स्किन इलास्टिसिटी को इंप्रूव करता है। और अल्ट्रा वॉयलेट रेज से होने वाले डैमेज को रिपेयर करता है।

डाइजेस्टिव हेल्थ

पंपकिन लीफ में फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है जो डाइडेशन को इंप्रूव करता है और बाउल मूवमेंट को रेगुलेट करता है।

कैसे खाएं कद्दू की पत्तियां

कद्दू की पत्तियों को खाने का तरीका न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया है। सौम्या ने बताया कि कद्दू की ताजी, हरी और कोमल नई पत्तियों को लेकर घी में रोस्ट कर लें और फिर इसे चना, उड़द या फिर पंपकिन सीड्स के साथ मिलाकर चटनी पीस लें। सप्ताह में तीन दिन इस चटनी को खाएं। कुछ ही समय में फायदा नजर आने लगेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN