Home LIFESTYLE NEWS HINDI कपड़े धोने वाले ब्रश पर मोजा क्यों पहना रहे हैं लोग? हजारों...

कपड़े धोने वाले ब्रश पर मोजा क्यों पहना रहे हैं लोग? हजारों रुपए बचा देगा ये वायरल हैक

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सोशल मीडिया पर कपड़े धोने वाले ब्रश को मोजा पहनाने का क्लीनिंग हैक काफी वायरल हो रहा है। ये सुनने में अटपटा लग सकता है लेकिन यकीन मानिए ये हैक आपके हजारों रुपए बचा देगा। कई लोग इस हैक को ट्राई कर रहे हैं और उन्हें काफी पसंद भी आ रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर घर की साफ-सफाई से जुड़े हैक वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ हैक थोड़े अटपटे जरूर लगते हैं लेकिन वाकई काम के होते हैं। ऐसा ही एक क्लीनिंग हैक लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस हैक के मुताबिक अगर आप कपड़े धोने वाले ब्रश को कोई भी पुराना मोजा पहना दें तो आपके कई काम आसान हो जाएंगे। सोफा क्लीनिंग से ले कर जरी और हेवी एंब्रॉयडरी वाले कपड़ों की सफाई तक, ब्रश को मोजा पहनाने के कई फायदे हो सकते हैं। ये सुनकर अगर आप भी हैरान हो गए हैं, तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं ब्रश को मोजा पहनाने की इस कमाल की क्लीनिंग टिप्स के बारे में।

ब्रश को पहनाएं पुराना बेकार मोजा

इस क्लीनिंग हैक के लिए आपको दो चीजों की जरूरत है, एक तो कपड़े धोने वाला ब्रश और दूसरा कोई भी पुराना लेकिन साफ-सुथरा मोजा। इस मोजे को कपड़े धोने वाले ब्रश पर आराम से चढ़ा लें। ध्यान रखें कि ब्रश के नुकीले ब्रिसल्स मोजे के अंदर अच्छी तरह ढक जाएं। अगर मोजे ज्यादा लंबा है तो इसे दो बार ब्रश पर चढ़ा लें। एक कमाल का क्लीनिंग टूल बनाकर तैयार हो जाएगा। आइए अब जानते हैं कि इसे इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

कपड़े वाले सोफे की सफाई करें

कपड़े वाले सोफे पर काफी धूल-मिट्टी इकट्ठा हो जाती है, जिसे साफ कराने के लिए ड्राई क्लीन का महंगा खर्चा होता है। लेकिन ब्रश और मोजे वाले क्लीनिंग टूल से आप इसे फ्री में ही साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले थोड़े से गुनगुने पानी में शैंपू, एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच के करीब नमक मिलाकर एक सॉल्यूशन तैयार कर लें। अब मोजे वाले ब्रश को इस सॉल्यूशन में डुबोएं और सोफे पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ कर लें। इस तरह आप पूरे सोफे को क्लीन कर सकते हैं। सूखने के बाद ये एकदम नए जैसा साफ हो जाएगा।

हेवी एंब्रॉयडरी और जरी वाले कपड़े साफ करें

महंगे कपड़ों पर अक्सर हेवी एंब्रॉयडरी, जरी, सिक्विन और मोती-सितारों का काम होता है। इसलिए लोग इन्हें वॉशिंग मशीन की जगह हाथों से ही धोते हैं। हालांकि कई बार ये काफी गंदे हो जाते हैं और इनपर लगे दाग निकलने का नाम नहीं लेते। ऐसे में आप कपड़े धोने वाले ब्रश को मोजा पहनाकर इन्हें रगड़ लग सकते हैं। ऐसा करने से कपड़े पर लगे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे और इनकी एंब्रॉयडरी भी खराब नहीं होगी।

टिप- कई बार हेवी एंब्रॉयडरी वाली साड़ी या सूट पर खाने-पीने के दाग लग जाते हैं। इन्हें भी आप आसानी से ब्रश को मोजा पहनाकर साफ कर सकते हैं। बिना कपड़े को पूरी तरह धोएं भी वो अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे।

कार के अंदर की सफाई में काम आएगा

ये क्लीनिंग टूल आप कार को अंदर से साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कार की सीट, डैशबोर्ड और दूसरे छोटे गैप में जमा धूप को साफ करने के लिए ये काफी अच्छा रहेगा। मोजे की वजह से ब्रश के कड़े ब्रिसल्स सीधा सतह पर नहीं लगते इसलिए हल्की धूल साफ करने के लिए ये तरीका मददगार साबित हो सकता है।

(Images Credit- Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN