Home LIFESTYLE NEWS HINDI कम बजट वाले लोग घूमने के लिए चुनते हैं ये 7 जगह,...

कम बजट वाले लोग घूमने के लिए चुनते हैं ये 7 जगह, दोस्तों के साथ बनाएं प्लान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

घूमने फिरने का शौक है लेकिन बजट को लेकर अक्सर समस्या रहती है तो यहां हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो बजट फ्रेंडली हैं और दोस्तों संग घूमने के लिए बेस्ट मानी जाती है। 

Budget friendly places to visit

घूमने-फिरने के लिए बजट फ्रेंडली जगह

दिमाग को आराम देने और रोज की भागदौड़ से ब्रेक लेने के लिए सबसे बढ़िया है कि आप घूमने-फिरने के लिए चले जाएं। नई जगह और प्रकृति को देखकर मन को खुशी मिलती है और दिमाग को आराम मिलता है। इसके अलावा नई यादें और अनुभव बनाने के लिए भी ये घूमना फिरना अच्छा है। अक्सर लोग घूमने फिरने की प्लानिंग तो कर लेते हैं, लेकिन बजट की वजह से प्लान फेल हो जाता है। ऐसे में यहां हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जो बजट फ्रेंडली हैं और दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए बेहतरीन हैं। इन जगहों पर आप ऐडवेंचर एक्टिविटीज से लेकर रिलैक्सिंग ट्रिप तक प्लान कर सकते हैं।

1) ऋषिकेश

  • दोस्तों के साथ मस्ती और एडवेंचर ट्रिप के लिए ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन है। अगर ग्रुप में सभी लोग मस्ती और ऐडवेंचर पसंद करते हैं, तो ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग, बंजी, ट्रेकिंग, गंगा आरती और नदी किनारे कैफे जैसी चीजें देखने के लिए जा सकती हैं। दोस्तो के साथ राफ्टिंग, कैफे, शाम की गंगा आरती और फिर रात में दोस्तों के साथ बैठकर एंजॉय करें।

2) नैनीताल

  • पहाड़ों में आराम और बोटिंग करने के लिए नैनीताल अच्छी जगह है। नैनी लेक की बोटिंग, नैना पीक की तरफ हाइकिंग और आसपास के भीमताल, सतल जैसी जगह देख सकते हैं। यह उन दोस्तों के लिए अच्छी जगह है जो बहुत ज्यादा ऐडवेंचर नहीं चाहते, लेकिन पहाड़, ठंडा मौसम और घूमना चाहते हैं।

3) उदयपुर

  • दोस्तों के साथ चिल करने के लिए किसी अच्छी जगह को घंटों खोजने से बेहतर है कि आप उदयपुर ट्रिप प्लान करें। उदयपुर की खासियत है लेक पिचोला, सिटी पैलेस, जग मंदिर और मानसून पैलेस।सनसेट के टाइम लेक पिचोला में बोट राइड से सिटी पैलेस और झील के नजारे देखे जा सकते हैं। यहां दोस्तों के साथ दिन में सुंदर जगहों पर जाएं और शाम को लेक साइड और कैफे वाला माहौल अच्छा होता है।

4) दार्जिलिंग

  • पहाड़ और शानदार नजारों को देखने के लिए दार्जिलिंग में टाइगर हिल सनराइज, टॉय ट्रेन, बटासिया लूप, चाय के बागान और हिमालय के नजारे मुख्य आकर्षणों में से एक हैं। दोस्तों के साथ यहां के लिए 3 से 4 दिन का प्लान बनाएं और आराम से घूमकर आएं।

5) उज्जैन

  • उज्जैन को मुख्य रूप से महाकालेश्वर टेंपल और धार्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां आप शिप्रा नदी के राम घाट और आसपास के मंदिर भी देख सकते हैं। अगर आपके ग्रुप में शामिल लोगों को इतिहास और संस्कृति में रुचि है तो 1 से 2 दिन की ट्रिप अच्छी तरह बन सकती है। ये प्लेस धार्मिक और शांत ट्रिप के लिए बेस्ट है।

6) वाराणसी

  • वाराणसी में दोस्तों के साथ गंगा घाट, नाव की सवारी, शाम की गंगा आरती, पुराने शहर की गलियां और यहां के स्ट्रीट फूड का मजा लें। सस्ते में घूमने के लिए ये प्लेस बेस्ट है। यह ऐसी जगह है जहां घूमने की जगहों के साथ-साथ शहर का अलग माहौल और संस्कृति अनुभव देखने का मौका मिलता है।

7) बीर-बिलिंग

  • बीर-बिलिंग ऐडवेंचर लवर्स के लिए बेहतरीन है। खासतौर से ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए फेमस है। यहां आप तिब्बती कॉलोनी, मठ, कैफे, ट्रैकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ यहां पैराग्लाइडिंग, कैफे, पहाड़ों पर सैर और कैंपिंग का मजा लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN