Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार करीना कपूर के सामने सलमान खान ने खींची शाहिद कपूर की टांग,...

करीना कपूर के सामने सलमान खान ने खींची शाहिद कपूर की टांग, बोले- इन्होंने मेरे पैर…

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/iifa_2027_01_1792716550420_JmUT_1792716554020_GLMc_654538a8-0245-4904-992b-090458ad0016_Set1.png

सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में ‘भाईजान’ एक्टर शाहिद कपूर को छेड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान के साथ शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर नजर आ रही हैं। 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, वरुण धवन, रश्मिका मंदाना समेत कई एक्टर्स ने IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सलमान खान एक्टर शाहिद कपूर को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर की मौजूदगी में छेड़ते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सलमान खान का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देख सकते हैं कि पहले करीना कपूर स्टेज पर चढ़ती हैं। इसके बाद रश्मिका मंदाना और उनके पीछे शाहिद कपूर स्टेज पर आते हैं। स्टेज पर चढ़ते वक्त शाहिद कपूर स्टेज को हाथ से छूते हैं।

ये भी पढ़ें: सलमान खान की मातृभूमि को सरकार ने दी हरी झंडी? रिलीज डेट पर भी आया बड़ा अपडेट

‘इन्होंने मेरे पैर नहीं छुए’

सलमान खान के हाथ में माइक होता है। शाहिद कपूर जैसे ही स्टेज पर आते हैं, सलमान खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं-इन्होंने मेरे पैर नहीं छुए, स्टेज को छुआ। सलमान खान की ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं।

सलमान खान के मजाक पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

सलमान और शाहिद के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी प्रतिक्रिया आई है। एक यूजर ने लिखा- बिश्नोई को संदेश दे दिया है। अब शाहिद कपूर को कोई खतरा नहीं है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- तो सलमान ने ये इसलिए बोला ताकि मीडिया में ये बात शुरू न हो जाए कि शाहिद कपूर ने सलमान खान के पैर छुए हैं। एक ने लिखा- सलमान ने ऐसा जोक मारा है कि किसी को हंसी नहीं आई है। एक ने कहा- शाहिद कपूर सोच रहे होंगे कि तेरा हिसाब तो बिश्नोई करेगा। कुछ लोगों ने कमेंट में इस ओर भी इशारा किया है कि सलमान के इस मजाक पर शाहिद कपूर ने कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान से मांगी सफाई

साल 2007 में हुआ था करीना कपूर और शाहिद कपूर का ब्रेकअप

शाहिद कपूर और करीना कपूर की बात करें तो एक वक्त था जब दोनों की गिनती बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में होती थी। दोनों की नजदीकियां साल 2004 में आई फिल्म ‘फिदा’ के सेट पर बढ़ी थीं। इन्होंने ‘फिदा’, ‘चुप चुप के’, ’36 चाइना टाउन’ और उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘जब वी मेट’ (2007) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2007 में फिल्म ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद साल 2010 में आई फिल्म ‘मिलेंगे-मिलेंगे’ में साथ में काम किया था।

बता दें, शाहिद कपूर और करीना कपूर की राहें अलग होने के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी रचाई। वहीं, शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी रचाई थी।

ये भी पढ़ें: गले लगे शाहिद-करीना, वायरल वीडियो पर मुनव्वर फारूकी ने किया ऐसा कमेंट, बोले- झगड़ा होने वाला है…

IIFA अवॉर्ड्स 2027 कब और कहां होंगे?

IIFA अवॉर्ड्स 2027 की बात करें तो ये 22 और 23 जनवरी को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरे नजर आनेवाले हैं। करण जौहर और वरुण धवन इस इवेंट को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा जब वरुण धवन कोई फिल्मी इवेंट होस्ट करते नजर आ सकते हैं। इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे परफॉर्म करते भी नजर आ सकते हैं। IIFA Awards इवेंट इस साल दुनियाभर में यूट्यूब पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। ये पहली बार होगा जब IIFA Awards को यूट्यूब पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN