Home - कल से iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, दुनियाभर में ‘Made...

कल से iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, दुनियाभर में ‘Made in India’ मॉडल चार्टर्ड प्लेन्स से भेज रही कंपनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कल से iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, प्लेन से दुनियाभर में ‘Made in India’ मॉडल भेज रही कंपनी चेन्नई से Made in India iPhone 18 Pro यूएस समेत अन्य बाजारों में चार्टर्ड प्लेन्स के जरिए भेज रही है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Apple, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री की तैयारी कर रहा है। खबरों के मुताबिक, भारत में कंपनी की यूनिट्स इन नए Pro iPhone को शिप करने की तैयारी कर रही हैं। ये दोनों फोन 18 सितंबर को दुनियाभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह पहली बार है जब नए Pro मॉडल देश में ही पहले दिन से बनाए जा रहे हैं। यानी नए आईफोन ‘Made in India’ होंगे। खबर है कि ये दोनों आईफोन यूएस समेत दुनियाभर के बाजारों में चार्टर्ड प्लान से भेजे जा रहे हैं।

फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा चलाई जा रही दो फैक्ट्रियां iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max बना रही हैं।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल ने चेन्नई से कई चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max डिवाइस भेजे हैं, ताकि ये फोन US और दूसरे इलाकों में स्टोर शेल्फ पर उपलब्ध हो सकें। और भी फ्लाइट्स की योजना बनाए जाने की संभावना है।

भारत में इन दो फैक्ट्रियों में बन रहे नए आईफोन

माना जा रहा है कि फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा चलाई जा रही दो फैक्ट्रियां iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max बना रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल डिमांड के आधार पर ऐप्पल असेंबली लाइनों की संख्या बढ़ाकर लगभग एक दर्जन कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो सीरीज के कुल प्रोडक्शन का लगभग 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा एक्सपोर्ट किया जाएगा। कहा जाता है कि भारत में बिकने वाले आईफोन्स में Pro और Pro Max मॉडल की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत है।

यह दूसरी बार है जब ऐप्पल बिक्री शुरू होने के पहले ही दिन भारत में बने आईफोन की शिपिंग कर रहा है। ‘वैनिला’ iPhone 17 पहला ऐसा आईफोन था जिसे भारत में बनाया गया और बिक्री शुरू होने के दिन से ही दुनियाभर में एक्सपोर्ट किया गया। वहीं दूसरी ओर, Apple का पहला फोल्डेबल फोन, iPhone Duo, भारत में नहीं बनाया जा रहा है।

iPhone की वजह से US को भारत से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट बढ़ा

US, भारत से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट (खासकर आईफोन) के लिए सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बन गया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट प्राचीर सिंह का कहना है कि यह बदलाव मुख्य रूप से ऐप्पल की ओर से मैन्युफैक्चरिंग को भारत में शिफ्ट करने की कोशिशों की वजह से हुआ है। उन्होंने इंडिया टुडे को बताया, “यूएस में स्मार्टफोन इम्पोर्ट के मामले में भारत अब चीन से आगे निकल गया है। इसकी मुख्य वजह ऐप्पल का आईफोन असेंबली को तेजी से भारत में अपने फॉक्सकॉन और टाटा प्लांट में शिफ्ट करना है। यह कदम US सप्लाई चेन को चीन से जुड़े टैरिफ से बचाने के लिए उठाया गया है।”

सिंह ने आगे कहा, “हमारा अनुमान है कि 2026 में शिप किए जाने वाले सभी आईफोन में से 26 प्रतिशत भारत में बनेंगे।” यानी, लगभग हर 4 में से 1 आईफोन भारत में बनने की संभावना है।

रिसर्च फर्म गार्टनर के प्रिंसिपल एनालिस्ट ऋषि पाढ़ी ने बताया कि ऐप्पल ने भारत में अपने कामकाज को काफी बढ़ाया है। उन्होंने बताया, “भारत अब फाइनल असेंबली, टेस्टिंग, एनक्लोजर, कुछ खास मैकेनिकल पार्ट्स, बैटरी पैक, चार्जर, केबल, पैकेजिंग, टूलिंग और कुछ सब-असेंबली का काम संभालता है।” हालांकि, कई कंपोनेंट्स के लिए अभी भी इम्पोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता है। पाढ़ी ने आगे कहा, “लेकिन सबसे ज्यादा कीमत वाले या तकनीकी रूप से मुश्किल कंपोनेंट्स – जैसे डिस्प्ले, कैमरा मॉड्यूल, एडवांस्ड सेमीकंडक्टर, मेमोरी और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सब-असेंबली – अभी भी इम्पोर्ट किए जाते हैं।”

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN