Home rss world hindi कांगो प्लेन क्रैश: इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश, प्लॉट में गिरा विमान; 14...

कांगो प्लेन क्रैश: इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश, प्लॉट में गिरा विमान; 14 लोगों की मौत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Congo Plane Crash: इस विमान हादसे में कांगो सेना के दो आला आधिकारी भी मारे गए। यह विमान कांगो के दक्षिण-पश्चिम शहर किकवित से राजधानी किंशासा लौट रहा था।

Congo Plane Crash: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR Congo) में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। सेना के एक विमान के क्रैश हो जाने से दो शीर्ष सैन्य जनरलों समेत उसमें सवार सभी 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेन्गे ने आधिकारिक बयान जारी कर इस हादसे की पुष्टि की है। मृतकों में कांगो के सैन्य तंत्र के दो बेहद अहम चेहरे- मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कटालायी टिएंडे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं।

उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी, केंगे में हुआ क्रैश

स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह विमान कांगो के दक्षिण-पश्चिम शहर किकवित से राजधानी किंशासा लौट रहा था।

उड़ान के दौरान विमान में अचानक गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने नियंत्रण खो दिया और विमान केंगे इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों जनरलों, प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्यों और क्रू मेंबर्स में से कोई भी जिंदा नहीं बच सका।

द मिरर की रिपोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वांगो प्रांत के उप राज्यपाल रेमी साकी बोकिंडा ने कहा कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी और उसने केंगे में लैंड करने की कोशिस की, लेकिन विमान एक प्लॉट में क्रैश हो गया और आग का गोला बन गया।

जांच के आदेश, हादसे का कारण पता नहीं चला

सिविल एविएशन अथॉरिटी के चेयरमैन ट्रिफोन किन-कीये मुलुम्बा ने बताया कि हादसे की वास्तविक वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एकेन्गे के अनुसार, हादसे की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब कांगो की सेना पूर्वी क्षेत्र में पिछले साल से रवांडा-समर्थित M23 विद्रोही गुट समेत कई बागी समूहों के खिलाफ भारी जंग लड़ रही है। M23 विद्रोहियों ने हालिया महीनों में आक्रामक हमले कर कांगो के कई प्रमुख शहरों पर कब्जा जमा लिया है, जिससे देश में पहले से ही सुरक्षा और राजनीतिक हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN