Home rss business hindi केंद्रीय कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानिए लेवल 6 से 8 तक...

केंद्रीय कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानिए लेवल 6 से 8 तक का पूरा हिसाब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8वें वेतन आयोग की अगली बैठकें 7 अक्टूबर से कर्नाटक के बेंगलुरु में शुरू होंगी
  • आयोग अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों से कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी भी जुटा रहा है

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की अगली बैठकें 7 अक्टूबर से कर्नाटक के बेंगलुरु में शुरू होंगी। आयोग अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों से कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी भी जुटा रहा है। इसी कड़ी में सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) ने भी सबऑर्डिनेट ऑफिसेज से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम (CGEGIS) से जुड़ा डेटा मांगा है। अलग-अलग विभागों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बदलाव की सिफारिशें होंगी।

फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है?

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर कर्मचारी संगठनों ने अलग-अलग मांगें रखी हैं। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम (NC-JCM) ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इसके हिसाब से ₹18,000 न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर करीब ₹69,000 हो सकती है। AIDEF, FNPO और AINPSEF जैसे संगठनों ने भी 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। वहीं, IRTSA ने अलग-अलग स्तर के कर्मचारियों के लिए 2.92 से 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर सुझाया है। हालांकि, सरकार की ओर से अंतिम फिटमेंट फैक्टर अभी तय नहीं हुआ है।

2.1 फिटमेंट फैक्टर की संभावना

AINPSEF के नेशनल प्रेसिडेंट मनजीत सिंह पटेल के मुताबिक, मौजूदा महंगाई भत्ते (DA) और वेतन से जुड़े दूसरे पहलुओं को देखते हुए 2.1 फिटमेंट फैक्टर की संभावना है। हालांकि, असली फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, यह 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही साफ होगा। इसलिए अभी कर्मचारियों को इन आंकड़ों को केवल अनुमान के तौर पर देखना चाहिए।

लेवल 6 की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है?

अभी 7वें वेतन आयोग में लेवल-6 की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹35,400 है। अगर 8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो यह बढ़कर ₹70,800 हो सकती है। 2.15 के हिसाब से ₹76,110, 2.28 पर ₹80,712 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर बेसिक सैलरी ₹90,978 तक पहुंच सकती है। ये केवल अनुमान हैं और इनमें DA, HRA जैसे दूसरे भत्ते शामिल नहीं हैं।

लेवल 7 और 8 में कितना फायदा?

लेवल-7 की मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹44,900 है। 2.0, 2.15, 2.28 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर यह क्रमशः ₹89,800, ₹96,535, ₹1,02,372 और ₹1,15,393 हो सकती है। वहीं लेवल-8 की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹47,600 है। इन चार फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से यह क्रमशः ₹95,200, ₹1,02,340, ₹1,08,528 और ₹1,22,332 तक पहुंच सकती है। बता दें कि 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर और नई पे मैट्रिक्स तय होने के बाद ही कर्मचारियों की रियल सैलरी का पता चलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN