Source :- LIVE HINDUSTAN
चार्जिंग सॉल्यूशंस कंपनी URBN ने नया Blade 10000mAh Power Bank लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया पावर बैंक लेटेस्ट Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है और 25W तक की सुपरफास्ट वायरलेस चार्जिंग देने का दावा करता है। इसके अलावा इसमें 25W USB-C वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसे खासतौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सफर या रोजमर्रा के काम के दौरान स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज रखना चाहते हैं।
25W Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग
URBN Blade की सबसे बड़ी खासियत इसका Qi2.2-certified 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। यह लेटेस्ट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है और कंपनी के मुताबिक, नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग डिजाइन दिया गया है, जिससे कम्पैटिबल फोन को पावर बैंक के साथ आसानी से अटैच करके चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि यह पावर बैंक iPhone 17 सीरीज और Samsung Galaxy S26 सीरीज जैसे स्मार्टफोन्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Google Pixel और अन्य कम्पैटिबल डिवाइस भी इससे चार्ज किए जा सकते हैं। हालांकि, वास्तविक वायरलेस चार्जिंग स्पीड स्मार्टफोन के मॉडल और उसे सपोर्ट किए जाने वाले चार्जिंग स्टैंडर्ड पर डिपेंड करेगी।
25W USB-C वायर्ड चार्जिंग भी
वायरलेस चार्जिंग के साथ Blade में 25W USB-C wired charging भी दी गई है। ऐसे यूजर्स जिन्हें वायरलेस की तुलना में वायर्ड चार्जिंग ज्यादा आसान या फास्ट लगती है, वे USB-C के जरिए डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। इस तरह पावर बैंक में वायरलेस और वायर्ड दोनों तरह की चार्जिंग का विकल्प मिलता है।
10000mAh बैटरी के साथ स्लिम डिजाइन
URBN Blade में 10000mAh की बैटरी दी गई है। इसके बावजूद कंपनी ने इसे स्लिम और कॉम्पैक्ट रखने की कोशिश की है। पावर बैंक में प्रीमियम एल्युमिनियम बॉडी दी गई है, जो इसे ट्रेडिशनल बड़े और भारी पावर बैंक्स की तुलना में ज्यादा प्रीमियम लुक देती है। इसका कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर इसे जेब, हैंडबैग या लैपटॉप बैग में आसानी से रखने के लिए बनाया गया है।
ऑफिस जाने वाले यूजर्स, रोजाना कम्यूट करने वालों, बिजनेस ट्रैवलर्स और छुट्टियों पर जाने वाले लोगों के लिए यह एक पोर्टेबल चार्जिंग विकल्प हो सकता है।
URBN के अनुसार, Sagar Gwallani, URBN ने कहा कि वायरलेस चार्जिंग स्मार्टफोन यूजर्स के बीच तेजी से पसंद की जा रही है और Qi2.2 इस अनुभव को एक कदम आगे ले जाता है। कंपनी Blade के जरिए Qi2.2 टेक्नोलॉजी, 25W वायरलेस चार्जिंग और 10000mAh बैटरी को एक पोर्टेबल पावर बैंक में उपलब्ध करा रही है।
कीमत और कहां से खरीदें?
URBN Blade 10,000mAh 25W Qi2.2 Wireless Charging Power Bank की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। इसे Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Amazon, Flipkart, Swiggy Instamart, Zepto और URBN की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



