Home LIFESTYLE NEWS HINDI केरल घूमने का प्लान है तो इन 5 जगहों को जरूर करें...

केरल घूमने का प्लान है तो इन 5 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर, मुन्नार-अलेप्पी से भी हैं ज्यादा खूबसूरत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Kerala 5 Places to visit: केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 जगहों को एक्सप्लोर जरूर करें। यहां पर नेचर के शानदार नजारों के साथ ही एंडवेंचर के लिए भी ढेर सारी एक्टीविटी मिलेगी। वैगामोन से लेकर पोनमुडी इस लिस्ट में शामिल हैं।

मानसून में केरल की सुंदरता दोगुनी हो जाती है। इस खूबसूरत स्टेट को देखने जाने का प्लान बना रहे तो केवल मुन्नार और अलेप्पी को ही ट्रेवल लिस्ट में शामिल ना करें। क्योंकि इन दोनों जगहों के अलावा पूरे केरल में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं जहां पर काफी सारे लोग जाते ही नहीं हैं या फिर उनके ट्रैवल प्लान की लिस्ट में शामिल ही नहीं होता। इन अनएक्सप्लोर्ड जगहों के बारे में जानें और केरल ट्रिप का प्लान बना रहे तो इन जगहों पर नेचर की खूबसूरती जरूर देखें।

कोच्चि फोर्ट

केरल जा रहे तो कोच्चि फोर्ट जरूर जाएं। यहां पर आपको कलरफुल स्ट्रीट्स, कैफे और मछली पकड़ने वाले लगे चाइनीज नेट काफी क्यूट दिखेंगे। इस जगह को पूरी तरह एक्स्प्लोर नहीं किया तो आपकी केरल ट्रिप का जरूरी पार्ट मिसिंग हो जाएगा। तो एक दिन इस फोर्ट के नाम जरूर करें।

पोनमुडी (Panmudi)

ये केरल के उन डेस्टिनेशन में से एक है जो काफी सारे टूरिस्ट की निगाह से बच जाता है। यहां पर टी गार्डेन और नेचर के शानदार नजारों के साथ धुंध से ढंकी घाटियां और झरने है। यहीं नहीं पोनमुडी अपने उन खास रोड के लिए जानी जाती है जिसमे 22 हेयरपिन वाले रोमांचक मोड़ है। तिरुवंतपुरम् से लगभग 60 किमी दूर है और यहां पर ट्रैकिंग के अलावा कई एडवेंचर एक्टीविटी की जा सकती है। केरल ट्रिप का एक दिन इस खूबसूरत जगह पर जरूर बिताना चाहिए।

वर्कला

तिरुंवतपुरम से वर्कला जाने में एक से दो घंटे का वक्त लगता है। ये जगह अपने शानदार बीच और खूबसूरत नजारों के लिए फेमस है। यहां पर वर्कला क्लिफ, कफ्पिल बीच, जनार्दन स्वामी मंदिर और अंजेगो फोर्ट शामिल है। वर्कला क्लिफ से सनसेट के नजारे काफी फेमस है।

मुनरो आईलैंड

मुनरो आईलैंड को इंडिया का हिडन वेनिस भी बोल सकते हैं। ये आईलैंड कोल्लम शहर से एक घंटे की दूरी पर है और यहां पर आपको नाव में बैकवाटर में सैर का मजा काफी रोमांचक लगेगा और लाइफटाइम याद रहेगा। हालांकि मुनरो आईलैंड घूमने के लिए बारिश से बेहतर ठंड का महीना है। तो मुनरो आईलैंड की ट्रिप अक्टूबर से मार्च के बीच ज्यादा बेहतर होगी।

वैगामोन

पैराग्लाइडिंग के शौकीन हैं और पाइन फॉरेस्ट के साथ ही चाय के बागान देखने हैं तो वैगामोन जगह बेस्ट प्लेस होगी। केरल के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है वैगामोन। जहां पर आपको घूमने के लिए मरमाला वाटरफॉल जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा वैगामोन घास का मैदान, बोटिंग का मजा जरूर लें। वैगामोन कोट्टायम शहर से 42 किमी दूर है। तो अपनी डिस्टेंस और केरल पहुंचने के साधन के मुताबिक इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN