Source :- LIVE HINDUSTAN
Soya Kofta Recipe: हर दिन पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है। लेकिन ज्यादातर वेजिटेरियन रोज की दाल को बोरिंग समझते हैं। ऐसे में आप उन्हें टेस्टी सोया कोफ्ता बनाकर खिलाएं। ये प्रोटीन का बढ़िया और टेस्टी सोर्स होगा। नोट कर लें इसे बनाने की रेसिपी।
डाइट में प्रोटीन की मात्रा आपके बॉडी मसल्स को बिल्ड करने में मदद करती है। ऐसे में हर दिन टेस्टी तरीके पर्याप्त प्रोटीन हर थाली में मौजूद रहे इसकी जिम्मेदारी आपकी है। इसलिए आज ही ये सोया कोफ्ता बनाने की रेसिपी जरूर सीख लें। जो बच्चों से लेकर बड़ों की थाली में प्रोटीन का सोर्स बढ़ाएगी और साथ ही टेस्टी भी लगेगी। अगर सोया कोफ्ता बनाना नहीं आता तो इस रेसिपी को फौरन नोट कर लें। और लंच में जरूर ट्राई करें।
सोया कोफ्ता बनाने की सामग्री
100 ग्राम सोया वड़ी
4-5 कली लहसुन
एक हरी मिर्च
आधा इंच अदरक का टुकड़ा
2 चम्मच धनिया की पत्तियां
1 चम्मच पुदीना की पत्ती
नमक स्वादानुसार
2 छोटे उबले आलू
एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
दो चम्मच बेसन
दो चम्मच कॉर्नफ्लोर
ग्रेवी बनाने के लिए
2-3 प्याज
7-8 लहसुन की कलियां
1 हरी मिर्च
आधा इंच अदरक
3-4 टमाटर
एक चौथाई कप दही
एक तेजपत्ता
आधा चम्मच जीरा
आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा
2-3 लौंग
6-7 काली मिर्च
1 बड़ी इलायची
गरम मसाला
कसूरी मेथी
पुदीना और धनिया की पत्तियां
सोया कोफ्ता बनाने की रेसिपी
- सोया वड़ी को गर्म पानी में दो से तीन मिनट के लिए उबाल लें। फिर गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में डाल दें जिससे कुकिंग प्रोसेस रुक जाएं।
- अब इन सारी वड़ियों को निकालकर पानी को निचोड़ दें।
- मिक्सर जार में सोया वड़ियों के साथ लहसुन की छीली हुई कलियां, हरी मिर्च और अदरक के छोटे टुकड़े को डालकर बिना पानी के ही पीस लें।
- ये हल्का दरदरा ही होगा। इसे किसी बाउल में निकाल लें और उसमे उबले हुए आलूओं को डालें।
- साथ में बारीक कटी हरी धनिया, बारीक कटी पुदीना की पत्तियां, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा सा भुना बेसन डालकर मैश कर लें।
- इस मिक्सचर से छोटे गोले तैयार करें
- कड़ाही में तेल डालें और तेज गर्म आंच पर सारे सोया कोफ्ता को तलकर निकाल लें।
- कड़ाही से एक्स्ट्रा तेल को निकालें और इस गर्म तेल में लहसुन-प्याज को गोल्डन ब्राउन कर के निकाल लें।
- ग्राइंडर जार में फ्राइड लहसुन और प्याज के साथ टमाटर, दही, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें।
- कड़ाही में तेल डालें और तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची, काली मिर्च को डालें।
- तड़के के साथ कश्मीरी लाल मिर्च डालें और साथ ही तैयार पेस्ट को डालकर भूनें।
- साथ में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
- धीमी आंच पर तेल छोड़ने तक भून लें।
- जरूरत के मुताबिक पानी डालें और साथ ही नमक डाल दें स्वादानुसार।
- चार से पांच मिनट तक पकाएं। फिर कसूरी मेथी, गरम मसाला, धनिया और पुदीना के बारीक कटे पत्तों को डालकर चलाएं।
- सबसे आखिरी में फ्राईड कोफ्तों को डालकर दो मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें।
- बस तैयार कोफ्तों को रोटी, चावल, नान या पराठे किसी के साथ भी खाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



