Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कैसी होगी ‘तुम्बाड 2’? सोहम शाह ने बताया ऑडियंस को मिलने वाला...

कैसी होगी ‘तुम्बाड 2’? सोहम शाह ने बताया ऑडियंस को मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज, पहले नहीं देखा होगा कुछ ऐसा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/sohu_1777461650001_1777461653953_1791814883723_GM7f_e389c4f5-361c-4dc3-ad8e-53596b163899_YSdG.jpg

‘तुम्बाड 2’ के एक्टर सोहम शाह ने हाल में फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी शेयर की है। एक्टर ने बताया कि फिल्म में ऑडियंस को क्या सरप्राइज मिलने वाला है। जानिए यहां –

साल 2018 में एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह एक हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ लेकर आए थे। लोक कहानियों पर बनी फिल्म जिसके बैकग्राउंड म्यूजिक से भी डर लगने लगा था। हॉरर फिल्मों की लिस्ट में ‘तुम्बाड’ की एक अलग जगह रही है। अब सोहम शाह, आलिया भट्ट के साथ ‘तुम्बाड 2’ लेकर आ रहे हैं। सोहम ने अपनी नई फिल्म के बारे में कुछ खास बताया है। एक्टर ने बताया कि ‘तुम्बाड 2’ कुछ ऐसी होगी जिसे पहले नहीं देखा गया होगा। कहानी और क्लाइमेक्स सोच से परे होने वाला है जो ऑडियंस के होश उड़ा देगा।

‘तुम्बाड 2’ को लिखने में लगा 5 साल का समय

वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में सोहम ने बताया कि ‘तुम्बाड’ के सीक्वल के आने को 8 से ज्यादा का समय क्यों लग गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ये आईडिया क्रैक करने में समय लगा। उन्होंने ये भी बताया कि कहानी आपको आसानी से मिल जाती है। लेकिन स्क्रीनप्ले लिखने में समय लगता है। वो सीक्वल सिर्फ इसलिए नहीं बनाना चाहते थे क्योंकि उनकी पहली फिल्म को प्यार मिला। वो ऐसा महसूस करना चाहते थे कि वो एक अलग फिल्म बना रहे हैं। सोहम शाह ने बताया कि ‘तुम्बाड 2’ लिखने में उन्हें 5 साल का लंबा समय लग गया।

‘तुम्बाड 2’ में होगा बहुत कुछ अलग

सोहम ने आगे बताया कि ‘तुम्बाड 2’में कुछ अनोखा देखने को मिलने वाला है जो कल्पना और सोच से परे होगा। उन्होंने कहा कि जब उनकी पहली फिल्म ‘तुम्बाड’ आई थी तो लोगों ने कहा था कि उन्होंने कुछ अलग देखा है। इस बार भी ‘तुम्बाड 2’ में उन्हें कुछ अलग ही देखने को मिलने वाला है। सोहम ने कहा कि ‘तुम्बाड 2’सरप्राइज से भरी होने वाली है। फिल्म के अंत में ऑडियंस को जबरदस्त सरप्राइज मिलेगा। उन्होंने कहा सिर्फ एंडिंग में नहीं बल्कि पूरी फिल्म में कई बार ऑडियंस सरप्राइज होगी।

असली लोकेशन पर शूट होगी फिल्म

सोहम ने आगे बताया कि तुम्बाड की तरह इसका सीक्वल भी असली लोकेशन पर शूट हो रहा है। VFX या CG का इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब बहुत ही जरूरत हो। इसके लिएअसली लोकेशन पर शूटिंग होगी और वैसा ही सेट बनाया जाएगा। सोहम शाह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑडियंस को तुम्बाड 2 पसंद आएगी। इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपना खून, पसीना और सेविंग लगा दी है। ऑडियंस को सरप्राइज मिलने वाला है। साथ ही कास्ट में दमदार होने वाली है। ऑडियंस अब इस फिल्म का इंतजार कर रही है।

तुम्बाड ने किया था कमाल

बता दें, साल 2018 में तुम्बाड रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के एक असली गांव की थी। इस गांव में एक हत्सर रहता है। एक पुराना घर है जहां से विनायक सोना लेकर आता है। हत्सर और विनायक की दादी का कनेक्शन है। अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले पार्ट में यही कहानी आगे बढ़ती हुई दिखेगी। विनायक की दादी की सच्चाई भी सामने आएगी। इस सीक्वल में सोहम के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन आदेश प्रसाद कर रहे हैं जो पहले पार्ट में भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN