Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/alka_1742627963186_1791810598149_mUCY_b433c05d-0304-43dd-b818-91d455d8bd4a_Icpq.jpgअनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का याग्निक को मिले सबसे ज्यादा गाने। इस बारे में फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बात की। इंडस्ट्री की दो बड़ी सिंगर्स के बीच था तगड़ा कम्पटीशन।
हिंदी सिनेमा में हमेशा से सिंगर्स के बीच कम्पटीशन रहा है। एक दौर था जब लता मंगेशकर और आशा भोसले इंडस्ट्री की सिंगिंग क्वीन कही जाती थीं। 80 के दशक के बाद ये खिताब उस दौर की उभरती सिंगर्स अनुराधा पौडवाल और अल्का याग्निक के नाम हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों सिंगर्स के बीच तगड़ा कम्पटीशन था। अनुराधा पौडवाल ने कई बार अल्का याग्निक को मशहूर गानों से रिप्लेस किया। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का का करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा। इस बारे में फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बात की।
रमेश तौरानी ने बताया सिंगर्स के बीच था कम्पटीशन
फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने हाल में बताया कि अनुराधा पौडवाल की गैरमौजूदगी से अल्का याग्निक को अपना करियर बनाने में बहुत मदद मिली। कोमल नहाटा से खास बातचीत में रमेश तौरानी ने कहा, ‘उस दौर में लता जी और आशा जी पहले से ही स्थापित सिंगर्स थीं। जब भी हम म्यूजिक बनाते थे तो लता जी हमारी पसंद होती थीं, उसके बाद अलका और अनुराधा। 90 के दशक में आईडिया आया जब नए सिंगर्स जैसे कुमार सानू, अनिर्धा पौडवाल, अल्का याग्निक और उदित नारायण आए। इन चारों ने बड़ी पहचान बनाई। फिल्म कयामत से कयामत तक से लेकर आशिकी, साजन और फूल आयर कांटे जबरदस्त हिट हुई थीं और उनके गाने सुपरहिट।’
अनुराधा की वजह से अल्का का करियर बना
रमेश तौरानी ने आगे कहा, आईडिया ये था कि अनुराधा पौडवाल इंडस्ट्री की नई लता मंगेशकर थीं। उसी समय अल्का याग्निक नई आशा भोसले थीं। सौभाग्य से अनुराधा जी ने फिल्मों में गाना बंद कर दिया और खुद को सिर्फ टी-सीरीज की सिंगर बना दिया। ये अल्का जी के लिए काम कर गया। अब उन्हें लता जी और आशा जी वाले दोनों टाइप के गाने मिलने लगे, फिर वो अकेले वाले गाने हो या डुएट और या शायरी। स्थिति कुछ ऐसी हो गई थी कि सानू, उदित और सोनू में से अल्का जी को सबसे ज्यादा गाने मिल रहे थे।’
अनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का याग्निक बन गई बड़ी सिंगर
अनुराधा पौडवाल ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर के पीक में खुद को फिल्मों में गाने से रोक लिया था और वो सिर्फ भक्ति गीत गाया करती थीं। ये सभी गाने टी-सीरीज के होते थे। इसी दौरान अल्का याग्निक हिंदी सिनेमा में हीरोइन की आवाज बन गई। रोमांटिक से लेकर हर तरह के गाने और हर हीरो की फिल्म में अल्का याग्निक गाया करती थीं। इस दौरान अल्का याग्निक ने कंपोजर नदीम-श्रवण, अनु मलिक के साथ सबसे ज्यादा काम किया। 90 और 2000 के दशक के सबसे मशहूर गाने अल्का याग्निक की आवाज में मिलेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




