Home LIFESTYLE NEWS HINDI कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5...

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें, डॉ शुभम ने बताई लिस्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है, तो सिर्फ दवाई नहीं बल्कि अपनी डाइट में भी बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में डॉक्टर के बताए ये 5 फूड्स आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये LDL लेवल को नेचुरली कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

आजकल के खराब खानपान और लाइफस्टाइल का असर सेहत पर भी साफ नजर आने लगा है। खासकर हार्ट से जुड़ी बीमारियां काफी कॉमन होती जा रही हैं, जिनकी शुरुआत आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से होती है। शरीर में LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा होना चिंता का विषय है। ऐसे में सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। अच्छी बात ये है कि कुछ ऐसी फूड्स हैं, जो नेचुरली आपकी बॉडी से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बताया है। ये फूड्स सॉल्यूबल फाइबर, हेल्दी फैट्स और प्लांट कंपाउंड का सोर्स हैं, जो हेल्दी LDL लेवल के साथ-साथ ओवरऑल हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं? डॉक्टर से जानें

खून में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल कम करती है भिंडी

भिंडी सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद सब्जी है। डॉ शुभम बताते हैं कि इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन के समय बाइल एसिड से बाइंड करता है, जिससे बॉडी नया बाइल एसिड बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल का इस्तेमाल करती है। यही वजह है कि खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल नेचुरली कम होने लगता है।

स्पंज की तरह काम करते हैं ओट्स

डॉ शुभम कहते हैं कि ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकॉन फाइबर एक स्पंज की तरह काम करता है। ये आंतों में एक जेल जैसी परत बनता है, फैट और कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करती है। इसलिए बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में ओट्स खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स हैं अखरोट

डॉक्टर के मुताबिक अखरोट यानी वॉलनट प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 और फाइटोस्टेरॉल से भरपूर होते हैं, जो आर्टरी की इन्फ्लेमेशन और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं। अखरोट को संतुलित मात्रा में खाने से LDL लेवल कम होने और ओवरऑल हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

अलसी के बीज खाना फायदेमंद है

बैड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कम करने में अलसी के बीज भी फायदेमंद हो सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि रोज एक चम्मच अलसी के बीज का पाउडर लेने से, लिग्नन्स और सॉल्यूबल फाइबर आपकी लिपिड प्रोफाइल और हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं।

सेब के छिलकों और पल्प में होता है फाइबर

LDL लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए सेब को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के मुताबिक सेब के छिलके और गूदे (पल्प) में पेक्टिन फाइबर होता है, जो गट में कोलेस्ट्रॉल से बाइंड हो कर उसके अवशोषण को रोकता है। डॉक्टर कहते हैं कि ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी प्रभावी है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN