Home rss business hindi क्या LPG सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? बुकिंग नंबर और...

क्या LPG सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? बुकिंग नंबर और आज के रेट भी कर लें चेक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Prices: दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल 2810 रुपये और 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस 942 रुपये पर टिका हुआ है
  • कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 2954 रुपये और घरेलू 968 रुपये का है
  • सिलेंडर बुकिंग के लिए व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल, एसएमएस, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल समेत कई विकल्प उपलब्ध हैं

क्या एलपीजी सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? आपके मन में भी ऐसे सवाल आते होंगे। दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर के ऊपर लिखे नंबरों को बहुत से लोग एक्सपायरी डेट होने का दावा करते हैं, लेकिन इंडियन ऑयल क्या कहता है, यह जानना जरूरी है। आज इस खबर में एक्सपायरी डेट से लेकर बुकिंग नंबर पर भी चर्चा होगी, लेकिन सबसे पहले बाद आज 19 अक्टूबर के रेट की…

एलपीजी सिलेंडर के दाम में आखिरी बार बदलाव 1 अक्टूबर को हुआ था, वह भी कमर्शियल सिलेंडर के रेट में। तब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ था। जबकि, घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर थे। तब से लेकर आज 19 अक्टबूर तक दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल 2810 रुपये और 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस 942 रुपये पर टिका हुआ है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 2954 रुपये और घरेलू 968 रुपये का है।

चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर आज 2983 रुपये और घरेलू सिलेंडर की कीमत 957.5 रुपये है। मुंबई में कमर्शियल 2764 रुपये और घरेलू अभी 941.5 रुपये पर ही टिका है। अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर अब 2831.50 रुपये जबकि, घरेलू सिलेंडर 949 रुपये पर स्थिर है।

कैसे बुक करें इंडेन के सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर बुक करने के लिए इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग के लिए व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल, एसएमएस, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल समेत कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

इन तरीकों से बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर

इंडियन ऑयल के जारी बुकिंग के तरीकों के मुताबिक, इंडेन गैस के उपभोक्ता निम्नलिखित माध्यमों से सिलेंडर बुक कर सकते हैं:

व्हाट्सऐप: 7588888824

मिस्ड कॉल: 8454955555

एसएमएस/आईवीआरएस: 7718955555

Indian Oil One ऐप: मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग।

भारत बिल पेमेंट सिस्टम: इस माध्यम से पेमेंट की सुविधा।

ऑनलाइन पोर्टल: https://cx.indianoil.in

उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है?

इंडियन ऑयल ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी सिलेंडर पर सामान्य उत्पादों की तरह कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सिलेंडर की जांच या सुरक्षा परीक्षण की जरूरत नहीं होती।

कंपनी के अनुसार, एलपीजी सिलेंडरों की निर्धारित अवधि पर जांच और परीक्षण किया जाता है। पोस्टर में दी गई जानकारी के मुताबिक, नए सिलेंडरों को पहली बार परीक्षण और पेंटिंग के लिए 10 साल बाद भेजा जाता है। इसके बाद सिलेंडरों की जांच हर पांच साल में की जाती है।

सिलेंडर की सुरक्षा जांच क्यों जरूरी?

एलपीजी सिलेंडर की उपयोगिता और सुरक्षा तापमान, दबाव, बाहरी वातावरण, इस्तेमाल तथा सिलेंडर पर लगने वाले झटकों जैसे कारकों पर निर्भर करती है। इसलिए उपभोक्ताओं को सिलेंडर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए और किसी भी तरह के नुकसान, गैस रिसाव या अन्य सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर गैस एजेंसी से संपर्क करना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN