Source :- LIVE HINDUSTAN

एसी ब्लास्ट होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर अचानक से ये मामले क्यों बढ़ने लगे हैं? नहीं , तो यहां कुछ वजहों के बारे में बता रहे हैं जिनकी वजह से एसी ब्लास्ट की समस्या कॉमन होती जा रही है। 

भीषण गर्मी के बीच लगातार चल रहे एसी अब लोगों के लिए राहत के साथ-साथ खतरा भी बनते जा रहे हैं। एसी से ब्लास्ट होने की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आजकल ज्यादातर लोग एसी चलाने से डर रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अचानक एसी से ब्लास्ट के मामले क्यों बढ़ने लगे हैं? नहीं तो यहां जानिए 6 कारण जो एसी ब्लास्ट की वजह बन सकते हैं। इसके अलावा जानिए चेतावनी संकेत और सुरक्षित रहने के लिए टिप्स।

1) बहुत ज्यादा गर्मी और एसी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल

हर साल की तरह इस साल भी भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। तेज धूप में तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच जाता है ऐसे में ज्यादा तापमान में लगातार ऐसी का इस्तेमाल करने से से कंप्रेसर बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं, जिसकी वजह से बिजली पर स्ट्रेस पड़ता है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि कोई भी एसी बिना केयर के 24 घंटे चलने के लिए नहीं बना है।

2) वायरिंग में समस्या सबसे बड़ी मुसीबत

जरूरी नहीं है कि हर बार ब्लास्ट होने की वजह एसी हो। बल्कि अधिकतर एसी ब्लास्ट की वजह इलेक्ट्रिकल फॉल्ट होता है। पुरानी वायरिंग, ओवरलोड सॉकेट्स, लूज कनेक्शन, सही से एर्थिंग न होना, एक सर्केट पर कई कनेक्शन होना। ध्यान रखें कि एक छोटा स्पार्क बड़े ब्लास्ट की वजह बन सकता है।

3) गैस लीकेज से ब्लास्ट

एसी की गैस लीक बहुत ज्यादा खतरनाक बन सकती है। अगर लीक गैस बिजली स्पार्क के संपर्क में आती है तो एक्सप्लोजन हो सकता है। अगर कूलिंग कम हो, कोई अवाज हो, अजीब बदबू हो या फिर पाइप पर बर्फ हो तो इसे इग्नोर ना करें।

4) मेंटेनेंस ना होना

गंदे फिल्टर, गंदगी से ब्लॉक आउटडोर बहुत जल्दी ओवरहीट हो जाते हैं। जिसकी वजगह से मोटर डैमेज, हाई प्रेशर और फायर रिस्क हो सकता है। समय पर सर्विस करवाएं। ध्यान रखें ऐसी की सर्विस करवाना ऑप्शनल नहीं होता।

5) दोपहर का समय सबसे ज्यादा खतरनाक

दोपहर में 1 बजे से 5 बजे के समय पर गर्मी पीक पर होती है। इस समय पर पावर लोड बढ़ जाता है। इसके अलावा वॉल्टेज में भी उतार चढ़ाव होता है। जिसकी वजह से एसी को काफी मशक्कत करनी पड़ती है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है। इस समय पर कोशिश करें कि आप एसी को लगातार ना चलाएं।

6) पुराने एसी हो सकते हैं खतरनाक

अगर एसी 8 से 10 साल पुराना हो तो ये समस्या बन सकता है। इसमें गैस लीकेज, डैमेज वायरिंग और पुराना कंप्रेसर समस्या का कारण बन सकता है। हमेशा इसे चेक करवाएं या फिर समय के साथ रिप्लेस कर दें।

7) इन चेतावनी संकेतों को कभी भी नजरअंदाज न करें

– जलने की गंध

– स्विच के पास चिंगारी निकलना

– तेज और असामान्य आवाजें

– कम कूलिंग

– एसी से धुआं निकलना

– बार-बार ट्रिप होना

इन संकेतों के दिखने पर एसी को तुरंत बंद कर दें और किसी एक्सपर्ट से चेक करवाएं।

कैसे करें सुरक्षा

-समय-समय पर करवाएं एसी की सर्विस

– उचित एमसीबी और स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें।

– सर्किट को ओवरलोड करने से बचें

– फिल्टर नियमित रूप से साफ करें

– डैमेज वायरिंग को तुरंत बदलें

– पुराने एसी की समय पर जांच करवाएं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN