Home rss business hindi खुलने से पहले ही ₹125 प्रीमियम पर पहुंच गया GMP, आ रहा...

खुलने से पहले ही ₹125 प्रीमियम पर पहुंच गया GMP, आ रहा अब तक सबसे बड़ा IPO!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी की अनुमानित वैल्यू करीब 143 से 146 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है
  • सूत्रों के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स करीब 3.8 अरब डॉलर का IPO ला सकती है

Jio Platform IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स इस महीने के तीसरे हफ्ते में अपना मोस्ट अवेटेड आईपीओ ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी की आईपीओ से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर के बीच खुल सकता है। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 19 अक्टूबर को खुलने की संभावना है और शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को हो सकती है। हालांकि, इन तारीखों पर बाजार की स्थिति का असर पड़ सकता है। इससे पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। कंपनी के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में अभी से ही ₹125 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

इधर पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, कंपनी की अनुमानित वैल्यू करीब 143 से 146 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स करीब 3.8 अरब डॉलर का IPO ला सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है।

इस साल का सबसे बड़ा IPO!

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। घरेलू निवेशकों की दिलचस्पी भी मजबूत बताई जा रही है। कंपनी और उसके सलाहकार बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। हाल के दिनों में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों की जियो के शेयरों में दिलचस्पी बनी हुई है। बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स का यह आईपीओ रिलायंस इंडस्ट्रीज से 2006 के बाद आने वाला पहला आईपीओ होगा। कंपनी ने जून में सेबी के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। सेबी ने 28 अगस्त को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी थी। इसके बाद कंपनी के लिए आईपीओ लाने का रास्ता साफ हो गया।

विदेशों में रोडशो पूरे

कंपनी ने IPO से पहले अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में निवेशकों के साथ रोडशो भी पूरे कर लिए हैं। अब माना जा रहा है कि कंपनी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में IPO से जुड़े अंतिम दस्तावेज बाजार नियामक SEBI के पास जमा कर सकती है।

कंपनी की योजना

इस आईपीओ से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा। जियो प्लेटफॉर्म्स करीब 27,500 करोड़ रुपये के कर्ज को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने की योजना बना रही है। बाकी रकम का इस्तेमाल कंपनी के सामान्य कारोबारी कामकाज में किया जाएगा। आईपीओ पूरी तरह नए शेयर जारी करके लाया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN