Home rss business hindi 5 अक्टूबर को इन शेयरों पर रहेगी नजर! लिस्ट में HDFC, PNB,...

5 अक्टूबर को इन शेयरों पर रहेगी नजर! लिस्ट में HDFC, PNB, DLF समेत ये 10 स्टॉक्स, हो सकती है मोटी कमाई?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 5 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है
  • कल यानी 5 अक्टूबर को HDFC बैंक, Yes बैंक, हिंदुस्तान जिंक, भारत कोकिंग कोल, RVNL, PNB, DLF, इंडियन बैंक, बजाज फाइनेंस और IDBI बैंक के शेयर फोकस में रह सकते हैं
  • आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं

भारतीय शेयर बाजार में लगातार 8वें सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। कमजोर ग्लोबल संकेतों और लगातार बिकवाली के कारण बाजार का करेक्शन आगे बढ़ता दिखा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स (Sensex) करीब 1,670 अंक टूटकर 71,909.70 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर 22,421.95 के स्तर पर आ गया। ऐसे माहौल में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को कुछ कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट उनके शेयरों में हलचल बढ़ा सकते हैं।

HDFC बैंक

HDFC बैंक में सोमवार को खास नजर रह सकती है। बैंक को RBI से मंजूरी मिलने के बाद अनूप बागची (Anup Bagchi) को तीन साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director) और CEO नियुक्त किया गया है। नेतृत्व में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब बैंक के अगले प्रमुख को लेकर काफी समय से बाजार में चर्चा थी। नए नेतृत्व से जुड़ी खबर निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।

Yes बैंक और हिंदुस्तान जिंक

यस बैंक (Yes Bank) ने 30 सितंबर 2026 तक अपने कारोबार में मजबूत बढ़ोतरी की जानकारी दी है। एक्सचेंज फिलिंग (Exchange filing) के मुताबिक बैंक का लोन्स एंड एडवेंटेज (Loans and Advances) सालाना आधार पर करीब 24 फीसदी बढ़कर ₹3.1 लाख करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹2.5 लाख करोड़ था। वहीं, हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) की माइन्ड मेटल प्रोडक्शन (mined metal production) 5 फीसदी बढ़कर 271 किलो टन रही। बिक्री-योग्य धातु का उत्पादन (Saleable metal production) भी 7 फीसदी बढ़कर 264 किलो टन पहुंच गई।

भारत कोकिंग कोल और RVNL

भारत कोकिंग कोल (Bharat Coking Coal) के सितंबर उत्पादन में सालाना आधार पर 20.7 फीसदी की वृद्धि हुई। कंपनी ने महीने में 2.57 मिलियन टन रॉ कोल (raw coal) का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उत्पादन 2.13 मिलियन टन था। दूसरी ओर RVNL को ईस्ट कॉस्ट रेलवे (East Coast Railway) से मिला एक लेटर ऑफ एक्सेपटेंस (Letter of Acceptance) रद्द कर दिया गया है। यह ऑर्डर ECoR रोलिंग स्टॉक के लिए IP-बेस्ड वीडियो सर्विलाइसेंस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमिशनिंग से जुड़ा था।

PNB और DLF

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) को SEBI की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव वार्निंग मिली है। मामला 6 व्यक्तियों से जुड़े एलीग्ड इनसाइडर ट्रेडिंग रेगुलेशन वॉयलेशन से संबंधित है। वहीं DLF ने गुरुग्राम के सेक्टर 63 में अपने लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘द ऑरेवा’ की पूरी बिक्री की जानकारी दी है। रिटायरमेंट-फोकस्ड इस प्रोजेक्ट से करीब ₹1,985 करोड़ की बिक्री दर्ज हुई है, जो प्रिमियम हाउसिंग और सीनियर-लिविंग सेगमेंट में डिमांड को दर्शाती है।

इंडियन बैंक, बजाज फाइनेंस और IDBI बैंक

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने FY27 की दूसरी तिमाही में मजबूत बिजनेस ग्रोथ (business growth) दर्ज की। बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 14.2 फीसदी और पिछली तिमाही की तुलना में 4.4 फीसदी बढ़कर ₹15.96 लाख करोड़ पहुंच गया। बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के बोर्ड ने ₹5,800 करोड़ तक के प्रेफरेंशियल वारंट इश्यू (Preferential Warrants issue) को मंजूरी दी है, जिन्हें बाद में बराबर संख्या के इक्विटी शेयर्स में बदला जा सकता है। दूसरी ओर IDBI बैंक का Q2 कुल कारोबार सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर ₹6.27 लाख करोड़ रहा। सोमवार को इन सभी कंपनियों के शेयरों में इन कारोबारी अपडेट्स का असर देखने को मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN