Home - खुशखबरी! iQOO के इन 13 स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, देखें...

खुशखबरी! iQOO के इन 13 स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iQOO ने भारत में 13 स्मार्टफोन्स के लिए Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 अपडेट का शेड्यूल जारी किया है। जानें आपके iQOO 15, iQOO 13, Neo और Z सीरीज के फोन को कब अपडेट मिलेगा।

iQOO स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने भारत में अपने 13 स्मार्टफोन के लिए OriginOS 7 अपडेट का रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है। यह नया सॉफ्टवेयर Android 17 पर बेस्ड है। कंपनी के प्लान के मुताबिक, अपडेट अक्टूबर 2026 के आखिर से मिलना शुरू होगा और फरवरी 2027 के अंत तक अलग-अलग स्मार्टफोन तक पहुंचाया जाएगा। इस लिस्ट में iQOO के फ्लैगशिप, Neo सीरीज और Z सीरीज के फोन शामिल हैं।

iQOO India के सीईओ निपुण मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपडेट की टाइमलाइन शेयर की है। इसके मुताबिक, सबसे पहले iQOO 15 को नया सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसके बाद नवंबर और दिसंबर में अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन को अपडेट दिया जाएगा। वहीं, कुछ मिड-रेंज स्मार्टफोन यूजर्स को इसके लिए 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

अक्टूबर से दिसंबर तक इन फोन को मिलेगा अपडेट

कंपनी के मुताबिक, iQOO 15 को अक्टूबर 2026 के आखिर तक OriginOS 7 अपडेट मिल जाएगा। इसके बाद नवंबर में iQOO 15R और iQOO 13 को नया सॉफ्टवेयर दिया जाएगा। ऐसे ही दिसंबर 2026 तक iQOO 12, iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10R को अपडेट मिलने की जानकारी दी गई है।

कंपनी का यह शेड्यूल उन यूजर्स के लिए अहम है, जो अपने फोन में नए Android वर्जन और सॉफ्टवेयर फीचर्स का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, तय समय पर अपडेट जारी होने के बावजूद सभी यूजर्स को एक साथ अपडेट मिलना जरूरी नहीं है। इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा सकता है।

जनवरी और फरवरी 2027 में इन फोन की बारी

iQOO ने अपने कुछ अन्य स्मार्टफोन के लिए भी अपडेट की तारीखें बताई हैं। जनवरी 2027 के आखिर तक iQOO Neo9 Pro, iQOO Z11 5G, iQOO Z11x 5G, iQOO Z11xa 5G, iQOO Z10 5G और iQOO Z10R 5G को OriginOS 7 मिलने की योजना है। वहीं, iQOO Z10x 5G यूजर्स को फरवरी 2027 के आखिर तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस तरह कंपनी का शेड्यूल कुल 13 स्मार्टफोन को कवर करता है।

OriginOS 7 में क्या होगा खास?

OriginOS 7 में यूजर्स को नया इंटरफेस, बेहतर एनिमेशन और सिस्टम के इस्तेमाल से जुड़े कई बदलाव मिलने की उम्मीद है। इस सॉफ्टवेयर का फोकस फोन को इस्तेमाल करते समय बेहतर एक्सपीरियंस देने के साथ-साथ AI बेस्ड सर्विसेज और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन पर भी है। हालांकि, सभी फीचर्स हर स्मार्टफोन में उपलब्ध हों, यह जरूरी नहीं है। उनकी उपलब्धता फोन के मॉडल और हार्डवेयर पर डिपेंड कर सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN