Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप भी Xiaomi, Redmi या फिर POCO का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। शाओमी अपने लेटेस्ट HyperOS 3.1 अपडेट को तेजी से अपने 40 फोन्स में पहुंचा दिया है। देखें लिस्ट में आपका फोन है या नहीं और तुरंत करें इंस्टॉल

अगर आप भी Xiaomi, Redmi या फिर POCO का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। शाओमी अपने लेटेस्ट HyperOS 3.1 अपडेट को तेजी से अपने यूजर्स तक पहुंचा रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह सॉफ्टवेयर दुनियाभर के बाजारों में लगभग 40 शाओमी, रेडमी और पोको स्मार्टफोन्स के लिए पहले ही जारी किया जा चुका है। यह रोलआउट शाओमी के अपने शुरुआती HyperOS 3.1 डिप्लॉयमेंट प्लान की घोषणा के कुछ ही महीनों बाद आया है। लिस्ट में आपको डिवाइस है, तो तुरंत अपडेट करें और लेटेस्ट फीचर्स का मजा लें। नीचे सभी डिवाइस की लिस्टे दी गई है, जिन्हें अपडेट मिल चुका है, साथ में यह भी बताया है कि किन क्षेत्रों में अपडेट जारी किया जा चुका है।

मार्च में, शाओमी ने पुष्टि की थी कि HyperOS 3.1 सबसे पहले चीन में डिवाइसों पर आएगा, जिसमें Xiaomi 17 सीरीज, Xiaomi 15 सीरीज, Redmi K-सीरीज के फोन और कई टैबलेट शामिल हैं। साथ ही, इसके सर्वर पर ग्लोबल बिल्ड भी देखे गए थे, जिससे यह हिंट मिला कि इसके तुरंत बाद ही इसका ग्लोबल रोलआउट भी शुरू हो जाएगा।

अब, ताजा जानकारी के अनुसार, HyperOS 3.1 फर्मवेयर चीन के बाहर बेचे जाने वाले दर्जनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है। यह अपडेट शाओमी के फ्लैगशिप फोन, रेडमी के मिड-रेंज मॉडल और पोको के कई फोन्स में आ चुका है।

Xiaomi

– शाओमी 17 अल्ट्रा (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– शाओमी 17 (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– शाओमी 15T प्रो (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– शाओमी 15T (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– शाओमी 15 अल्ट्रा (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– शाओमी 15 (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– शाओमी 14 अल्ट्रा (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– शाओमी 14T ग्लोबल, यूरोप

– शाओमी 14 (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– शाओमी 13 अल्ट्रा (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– शाओमी 13 प्रो (यूरोप)

– शाओमी 13 (यूरोप)

– शाओमी मिक्स फ्लिप (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

Redmi

– रेडमी नोट 15 प्रो+ 5G (यूरोप)

– रेडमी नोट 15 प्रो 5G (ग्लोबल)

– रेडमी नोट 15 प्रो 4G (ग्लोबल)

– रेडमी नोट 15 5G (ग्लोबल, यूरोप)

– रेडमी नोट 15 4G (ग्लोबल)

– रेडमी नोट 14 प्रो 5G (ग्लोबल)

– रेडमी नोट 14 प्रो 4G (ग्लोबल, यूरोप)

– रेडमी नोट 14 4G (ग्लोबल)

– रेडमी नोट 14S (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– रेडमी नोट 13 प्रो+ 5G (ग्लोबल)

– रेडमी नोट 13 प्रो 5G (ग्लोबल, यूरोप)

– रेडमी नोट 13 प्रो (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– रेडमी 15 (ग्लोबल, रूस)

– रेडमी 15C 5G (ग्लोबल)

– रेडमी 13 (ग्लोबल, यूरोप)

POCO

– पोको F7 अल्ट्रा (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– पोको F7 प्रो (ग्लोबल, रूस)

– पोको F6 प्रो (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– पोको F6 (ग्लोबल, यूरोप)

– पोको X8 प्रो मैक्स (रूस)

– पोको X8 प्रो (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– पोको X7 प्रो (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– पोको X7 (ग्लोबल)

– पोको M8 5G (ग्लोबल, यूरोप)

– पोको M7 (ग्लोबल, रूस)

– पोको M6 प्रो (ग्लोबल, यूरोप, रूस)

– पोको M6 (ग्लोबल, यूरोप)

ध्यान रहे कि हर फर्मवेयर रिलीज सभी यूजर्स के लिए तुरंत उपलब्ध नहीं होती है। कुछ बिल्ड्स को ‘पब्लिक रिलीज’ के तौर पर मार्क किया जाता है, जबकि अन्य शाओमी के ‘Mi Pilot टेस्टिंग प्रोग्राम’ तक ही सीमित रहते हैं।

ऐसे चेक करें आपको अपडेट मिला या नहीं?

1. Settings -> About phone -> System updates में जाकर चेक करें।

2. अगर नहीं आया तो कुछ दिन इंतजार करें, शाओमी अपडेट्स को धीरे-धीरे रोलआउट करता है (क्षेत्र, डिवाइस वेरिएंट और सर्वर के आधार पर)।

3. कुछ यूजर्स ग्लोबल रीजन स्विच करके अपडेट जल्दी पा लेते हैं, लेकिन सही तरीका OTA का इंतजार करना है, जो सेफ भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN