Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार खेसारी संग करवाचौथ मनाती थीं काजल? पवन सिंह ने कुबूली अक्षरा से...

खेसारी संग करवाचौथ मनाती थीं काजल? पवन सिंह ने कुबूली अक्षरा से जुड़ी ये बात!

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Pawan_singh_and_Kajal_1786370986046_1786370992750_f9ec45dd-f310-4e3c-b295-543335929dde.jpg

Bhojpuri Bawaal: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में काजल राघवानी से लेकर पवन सिंह तक अपनी निजी जिंदगी के कई राजों से पर्दा उठाते नजर आएंगे।

भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में काजल राघवानी और पवन सिंह अपनी-अपनी निजी जिंदगी के राजों से पर्दा उठाते नजर आएंगे।

रियलिटी टीवी शो ‘भोजपुरी बवाल’ ने सोशल मीडिया पर बवाल ही मचा दिया है। आए दिन शो में नए खुलासे हो रहे हैं और ऐसा लगता है कि मेकर्स ने ऑडियंस की नब्ज पकड़ ली है। अब अपकमिंग एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार्स के फिर कुछ नए राज खुलेंगे। काजल राघवानी की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। वह पहली बार नेशनल टेलीविजन पर यह कुबूल करती नजर आएंगी कि जिस शख्स के साथ वह लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थीं, वह शादीशुदा शख्स उनके साथ करवाचौथ मनाने भी आता था। इसके अलावा पवन सिंह भी बातचीत के दौरान अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात करेंगे।

खेसारी संग करवाचौथ मनाती थीं काजल?

पहले बात काजल राघवानी के करेंगे। पत्रकार शुभांकर के साथ बातचीत में काजल राघवानी से जब पूछा गया कि वह क्यों ऐसे रिश्ते में गईं जहां पर सामने वाला शख्स शादीशुदा है? इस सवाल के जवाब में काजल ने कहा, “वह इंसान भी तो जानता था ना कि वह शादीशुदा है।” काजल राघवानी के सवाल पर क्रॉस क्वेश्चन करते हुए शुभांकर ने पूछा कि उन्होंने कहा था कि मैं भोजपुरी का इकलौता एक्टर हूं जो परिवार से आता हूं। इस पर काजल ने तपाक से जवाब दिया, “हां, इसीलिए मेरे साथ आते थे करवाचौथ मनाने के लिए।” आखिर काजल का इशारा किस तरफ है?

रिलेशनशिप में सह चुकी हैं घरेलू हिंसा

बता दें कि काजल राघवानी का नाम लंबे वक्त तक भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ जुड़ा रहा है। माना जाता है कि काजल करीब 5 साल तक शादीशुदा खेसारी के साथ रिलेशनशिप में रहीं। इस बात के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। पब्लिक का गुस्सा इस हद तक था कि एक पब्लिक इवेंट में गुस्साए फैंस ने इस रिश्ते के विरोध में उनकी गाड़ी तक तोड़ दी थी। मालूम हो कि काजल राघवानी ने अभी तक शादी नहीं की है। इसी शो पर उन्होंने कहा था कि “मैंने बहुत मार खाई है और बहुत कुछ चुपचाप सहा है।”

पवन सिंह बोले- जिसे चाहा वो मिला नहीं

एक तरफ काजल राघवानी रिलेशनशिप में घरेलू हिंसा सहने का दावा करती नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह ने भी अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ सीक्रेट रिवील किए। शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह एक एक्ट्रेस के साथ बातचीत में बता हैं कि उन्हें आई लव यू बोलने में कम से कम डेढ़ साल लगा था। जब उनसे पूछा जाता है कि उसके बाद क्या हुआ? तो पवन सिंह ने जवाब दिया कि फिर वो प्यार खत्म भी हो गया। मैंने जिसको चाहा वो मुझे मिला नहीं। बता दें कि पवन सिंह का नाम लंबे वक्त तक अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा रहा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN