Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/sga_1781869117928_1781869126573_d0a64bad-7fad-44cd-8216-28b3c825c52d.jpgसुनील ग्रोवर ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गंगा घाट के किनारे चादर पर सोए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुनील ग्रोवर ना सिर्फ अपने शोज में अलग-अलग किरदारों से सबको हंसाते हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। अब सुनील ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कुछ ऐसा करते दिखे कि फैंस भी हैरान हो गए। दरअसल, वह गंगा के किनारे चादर बिछाकर सोते दिखे।
क्यों गंगा किनारे घाट पर सोए सुनील ग्रोवर
दरअसल, सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गंगा किनारे के पास कई लोग सो रहे थे। वहीं उन लोगों के बीच में सुनील भी चादर बिछाकर जमीन पर वहीं सो रहे थे। इस वीडियो को शेयर कर सुनील ने लिखा है तारे जमीन पर।
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि कमाल का इंसान और फेवरेट कलाकार। एक ने लिखा कि इसलिए आपको बहुत पसंद किया जाता है। एक ने लिखा आप क्या बंदे हो यार। कमाल के हो।
कई बार करते हैं ऐसे अलग वीडियो शेयर
बता दें कि इससे पहले भी सुनील कई ऐसे मजेदार वीडियो शेयर कर चुके हैं। कभी वह भैंस नहलाते वीडियो शेयर करते हैं तो कभी कपड़े प्रेस करते हैं सड़क के पास तो कभी हैंडपम्प के नीचे कपड़े धोते हैं। काम से फ्री होकर जब भी सुनील को टाइम मिलता है तो वह ऐसे ही जिंदगी के पल जीते हैं।
सुनील का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो
बता दें कि सुनील शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में काम कर रहे हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। इस शो में सुनील के साथ कपिल शर्मा, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह भी हैं। शो में कई सेलेब्स आते हैं और खूब मस्तीी-मजाक होता है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से सुनील अपनी मिमिक्री के लिए काफी फेमस हैं। उनके कुछ एपिसोड्स खासकर जिसमें उन्होंने कादर खान, आमिर खान, अक्षय कुमार की मिमिक्री से सबका दिल जीत लिया था।
सुनील की फिल्म
सुनील की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म ब्लैकआउट में नजर आए थे जिसमें विक्रांत मैसी, मौनी रॉय समेत कई स्टार्स थे। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। वहीं इससे पहले वह साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आए थे। अब सुनील वीवन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में नजर आएंगे।
कब आएगी सुनील की अगली फिल्म
वीवन को अरुनभ कुमार ने डायरेक्ट किया है दीपक कुमार के साथ। वहीं एकता कपूर और शोभा कपूर ने मूवी को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी, दुर्गेश कुमार और श्वेता तिवारी भी हैं। फिल्म 28 अगस्ट को रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




