Home rss business hindi गजब का म्यूचुअल फंड: सिर्फ ₹1 लाख से बन जाते ₹4.3 करोड़,...

गजब का म्यूचुअल फंड: सिर्फ ₹1 लाख से बन जाते ₹4.3 करोड़, आपने लगाया था दांव?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Nippon इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड में किसी निवेशक ने 30 साल पहले सिर्फ 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसकी वैल्यू आज करीब 4.3 करोड़ रुपये हो सकती थी

शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया। वहीं, जिन निवेशकों ने सही कैल्कुलेशन के साथ किसी मजबूत म्यूचुअल फंड में निवेश किया होगा, वो भी मालामाल हो चुके होंगे। म्यूचुअल फंड के रिटर्न का ऐसा ही उदाहरण Nippon इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड है। इस फंड ने तीन दशक में निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है।

रकम के हिसाब से समझें

Nippon इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड में किसी निवेशक ने 30 साल पहले सिर्फ 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसकी वैल्यू आज करीब 4.3 करोड़ रुपये हो सकती थी। आंकड़ों के मुताबिक, फंड ने शुरुआत से करीब 22 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि रिटर्न (CAGR) दिया है। बता दें कि इस फंड की शुरुआत 1995 में हुई थी। यह मिडकैप श्रेणी का फंड है, जो मुख्य रूप से मध्यम आकार की कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। ऐसी कंपनियों में कारोबार और कमाई बढ़ने की संभावना हो सकती है, लेकिन इनके शेयरों में उतार-चढ़ाव भी अधिक हो सकता है।

यह भारत में सबसे पुराने तरह के म्यूचुअल फंड में से एक हैं और ये उन कंपनियों में निवेश पर ध्यान केंद्रित करते हैं जिन्होंने अतीत में औसत से बेहतर ग्रोथ दिखाई है। इस कैटेगरी के म्यूचुअल फंड की मुख्य विशेषता नियमित डिविडेंड भुगतान के बजाय कैपिटल एप्रिसिएशन (पूंजी में बढ़ोतरी) पर जोर देना है। लार्ज-कैप स्टॉक्स के उलट मिड-कैप कंपनियां अक्सर इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की नजर में आने से पहले सही वैल्यूएशन पर ट्रेड करती हैं।

इससे फंड मैनेजरों को कंपनियों के बड़े होने पर अच्छा फायदा उठाने का मौका मिलता है। यही वजह है कि मिड-कैप फंड्स म्यूचुअल फंड्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कैटेगरी में शामिल हैं और इन्होंने पिछले 5 सालों में औसतन 15% CAGR दिया है।

दूसरे मिडकैप फंड ने भी दिया अच्छा रिटर्न

वैल्यू रिसर्च आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सात वर्षों में कुछ अन्य मिडकैप फंड ने भी मजबूत सालाना रिटर्न दिया है। HDFC मिडकैप फंड ने 21.82 फीसदी, Kotak मिडकैप फंड ने 20.60 फीसदी, SBI मिडकैप फंड ने 19.56 फीसदी और Aditya Birla सन लाइफ मिडकैप फंड ने 17.85 फीसदी रिटर्न दिया।

म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश

निवेशकों की स्मॉल और मिड कंपनियों के शेयरों पर केंद्रित योजनाओं में मजबूत दिलचस्पी के चलते इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में अगस्त के दौरान 29,328.62 करोड़ रुपये का निवेश आया था। यह चार महीने में सबसे अधिक है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में 24,697 करोड़ रुपये का निवेश आया था। इस लिहाज से अगस्त में निवेश करीब 19 प्रतिशत अधिक रहा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN