Home LIFESTYLE NEWS HINDI गरबा-डांडिया लुक के लिए ट्राई करें ये 3 ट्रेंडी DIY हेयर एक्सेसरीज,...

गरबा-डांडिया लुक के लिए ट्राई करें ये 3 ट्रेंडी DIY हेयर एक्सेसरीज, कम खर्च में दिखेंगी खास

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

गरबा-डांडिया नाइट के लिए अगर आप अपने बालों का सुंदर हेयरस्टाइल बना रही हैं तो इसे सजाने के लिए आप खुद से बनी कुछ हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं। यहां सीखिए ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज बनाने का तरीका। 

3 trendy DIY hair accessories

3 ट्रेंडी DIY हेयर एक्सेसरीज

नवरात्रि आते ही एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ जाती है ऐसा इसलिए क्योंकि शारदीय नवरात्रि में जगह-जगह पर गरबा और डांडिया नाइट होस्ट की जाती है। इन नाइट्स में शामिल होने के लिए महिलाएं बहुत सुंदर तरीके से तैयार होती हैं। वैसे तो ट्रेडिशनल तरीके से तैयार होने के लिए चनिया-चोली पहनी जाती है। लकिन अगर आप फ्यूजन लुक क्रिएट कर रही हैं तो किसी भी फैंसी आउटफिट के साथ लुक क्रिएट कर सकती हैं। फ्यूजन लुक के लिए जींस के साथ सफेद कुर्ती या शर्ट और उसके ऊपर गुजराती जैकेट गजब की लगती है। इसके अलावा सफेद शर्ट के साथ गुजराती स्कर्ट या आजकल चलने वाली गुजराती स्टाइल जींस भी काफी अच्छी दिखती है। आउटफिट चाहें आप कैसा भी पहन रही हों लेकिन जब तक आप अपने लुक में हेयरस्टाइल ठीक तरह से नहीं बनाएंगी तो लुक अलग नहीं दिखेगा। यहां हम DIY हेयर एक्सेसरीज बनाने का तरीका बता रहे हैं जिनसे कम खर्च में लुक को खास बनाया जा सकता है।

क्लचर से बनाएं सुंदर एक्सेसरी

  • सादे क्लचर से आप सुंदर हेयर एक्सेसरी बना सकती हैं। इसके लिए आपको जरूरत होगी कुछ गुजराती लेस, गोल्डन कौड़ी शेल्स, कॉटन के तीन रंग के धागे, ग्लू, कलरफुल पॉम-पॉम, सजावट वाले शीशे और गोटा पत्ती सर्कल की।
  • क्लचर सजाने के लिए सबसे पहले बची हुई लेस को क्लचर के दोनों तरफ पर अच्छी तरह से चिपका दें। फिर इसके ऊपर साइड में कौड़ी शेल्स भी लगा दें।
  • क्लचर के ऊपर कुछ पॉम-पॉम लगाएं और फिर धागे को चोटी में बांध लें। चोटी के लास्ट में गोटा पत्ती वाले सर्कल को लगाएं और फिर इसे अच्छी तरह से क्लचर पर पेस्ट कर दें।
  • अब जहां चोटियां पेस्ट की हैं वहां पर शीशा लगाएं। सुंदर डीआईवाई क्लचर तैयार है।

लेस से बनाएं सुंदर बो एक्सेसरी

  • इसे बनाने के लिए आपको चाहिए लेस के चौड़े टुकड़े,पतले लेस के टुकड़े, सुई-धागा, गोल्डन कौड़ी, ग्लू, हेयर क्लिप।
  • इसके लिए लेस के चौड़े टुकड़े को हाफ करके सिल लें। फिर इसे सीधा करें और सेंटर की तरफ से ऊपरे से नीचे की तरफ को दबाएं और फिर एक टांका लगाएं।
  • अब एक पतली लेस को टांके के ऊपर लगाएं। फिर एक लेस को वी बनाते हुए पीछे से सेंटर में चिपका दें।
  • बो तैयार होने के बाद एक क्लिप पर इसे अच्छी तरह से चिपका दें। सुंदर बो क्लिप तैयार है।
  • ध्यान दें कि इसे सूखने के लिए थोड़ा समय देना जरूरी है। तुरंत बनाकर लगाने से क्लिप पर लेस चिपकती नहीं है और जल्दी हट सकती है।

हेयरबैंड से बनाएं सुंदर एक्सेसरी

  • लुक में हेयर भी पहना जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए होगा एक प्लेन हेयरबैंड, कुछ लेस, गोल्डन बीड्स, ग्लू।
  • इसे बनाने के लिए हेयरबैंड पर ग्लू लगाएं और फिर एक लेस को अच्छी तरह से चिपका दें। फिर इसके साइड्स में बीड्स को पूरी तरह से लगाएं।
  • अब लेस से एक बो बनाएं और इसे हेयरबैंड पर पेस्ट कर दें। इस तरह की हेयर एक्सेसरी काफी सुंदर लगती है।

नोट-इन एक्सेसरीज को बनाने के लिए गुजराती कलरफुल लेस का ही इस्तेमाल करें। ये दिखने में काफी अच्छी लगती हैं और गुजराती लुक के लिए बेहतरीन होती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN