Source :- LIVE HINDUSTAN

Motion Sickness Home Remedy: ट्रैवल करते हुए अगर आप भी बस या गाड़ी में बैठते ही उल्टी करना शुरू कर देते हैं, तो ये देसी हैक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। खासकर लंबे सफर के दौरान मोशन सिकनेस से निपटने का ये हैक काफी कारगर साबित हो सकता है।

गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में ट्रैवलिंग तो खूब होगी। लेकिन सफ़र लंबा हो तो कुछ लोगों के सामने एक बड़ी समस्या आती है। वो है गाड़ी या बस में बैठते ही उल्टी चक्कर शुरू हो जाना। इसे मोशन सिकनेस कहा जाता है। कुछ लोगों का तो इतना बुरा हाल होता है कि गाड़ी या बस में घुसते ही उन्हें चक्कर आना शुरू हो जाते हैं। फिर उल्टी, जी मिचलाना और हद से ज्यादा थकान पूरे सफर का मजा किरकिरा कर देती है। ऐसे में लोग बहुत सारे घरेलू नुस्खे बताते हैं लेकिन हर रेमेडी काम नहीं करती। नींबू वगैरह चाटने से थोड़ा बहुत फायदा हो मिलता है, लेकिन चक्कर आना बंद नहीं होते। ऐसे में आज वाला नुस्खा आपके बड़े काम आने वाला है। आपको कुछ नहीं करना बस अपने आसपास मौजूद इस पेड़ के पत्ते को इस्तेमाल करना है, मोशन सिकनेस की परेशानी होगी ही नहीं।

सफर में आते हैं उल्टी-चक्कर तो इस्तेमाल करें ये पत्ता

सफर के दौरान गाड़ी या बस में बैठते ही अगर आपको भी उल्टी चक्कर आना शुरू हो जाते हैं, तो पहले से ये तैयारी करना समझदारी भरा काम रहेगा। इसमें आक का पत्ता आपकी काफी मदद कर सकता है। आक को मंदार, अर्क और अकौया के नाम से भी जाना जाता है। ये पेड़ आपको आराम से पार्क या सड़क किनारे लगा हुआ मिल जाएगा। इसके पत्ते काफी मोटे होते हैं और पेड़ देखने में छोटा और घना होता है। कई लोग इसे सफर के दौरान इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि माना जाता है कि ये मोशन सिकनेस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

मोशन सिकनेस के लिए कैसे इस्तेमाल करें आक का पत्ता?

ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको सफर के दौरान काफी उल्टी या चक्कर आते हैं, तो आप ताजे आक के पत्ते तोड़कर ला सकते हैं। इन्हें आपको अपने सैंडल या जूते के अंदर रखना होता है। कुल मिलाकर पत्ता आपके तलवे से टच होना चाहिए। आप चाहें तो ऊपर से मौजे पहन सकते हैं या फिर सैंडल या जूते से ही काम चला सकते हैं।

नोट: मोशन सिकनेस के लिए आक का पत्ता इस्तेमाल करना एक पारंपरिक तरीका है। इसके बारे में कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। अगर आपको सफर करते हुए परेशानी होती है, तो एक बार आप ये देसी नुस्खा ट्राई कर के देख सकते हैं। कुछ फायदा हो जाए तो फिर कहना ही क्या।

सफर के दौरान ये बातें भी ध्यान रखें

अगर आपको मोशन सिकनेस होती है, तो खाली पेट या बहुत ज्यादा हेवी खाने के बाद ट्रैवल करने से बचें। आगे की सीट पर बैठना, खिड़की खोलकर बाहर देखना, ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल ना करना भी मदद कर सकता है। इसके अलावा अपने साथ नींबू-काला नमक और छोटा सा अदरक का टुकड़ा भी जरूर रखें। इन्हें चूसने से भी कई बार लोगों को राहत का अहसास होता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Credit- Pinterest, Shutterstock)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN