Home rss business hindi गिरावट में भी टिका है टाटा का शेयर, घाटा घटा तो 17%...

गिरावट में भी टिका है टाटा का शेयर, घाटा घटा तो 17% से ज्यादा उछल गए शेयर के दाम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • टाटा ग्रुप की कंपनी TTML के शेयर गुरुवार को BSE में 17 पर्सेंट से अधिक की तूफानी तेजी के साथ 37.84 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • TTML का घाटा सितंबर 2026 तिमाही में 81 पर्सेंट से ज्यादा घटा है

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेज गिरावट के बावजूद टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के शेयरों में जोरदार उछाल आया है। TTML के शेयर गुरुवार को BSE में 17 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 37.84 रुपये पर जा पहुंचे हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का घाटा पहले के मुकाबले काफी घट गया है, इसी वजह से TTML के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। पिछले 7 साल में TTML के शेयरों में 1200 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

81% से ज्यादा कम हुआ है कंपनी का घाटा
टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) का घाटा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में घटकर 59.20 करोड़ रुपये रह गया है। एक साल पहले की समान अवधि में TTML को 320.82 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। कंपनी का घाटा 81 पर्सेंट से ज्यादा कम हुआ है। सितंबर 2026 तिमाही में TTML को ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 8.2 पर्सेंट बढ़कर 309.65 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का रेवेन्यू 286.13 करोड़ रुपये था। कंपनी का इबिट्डा बढ़कर 160 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, इबिट्डा मार्जिन सुधार के साथ 53 पर्सेंट पर जा पहुंचा है।

1200% से अधिक उछल गए हैं TTML के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी TTML के शेयर 7 साल में 1200 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के शेयर 18 अक्टूबर 2019 को 2.73 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर 2026 को 37.84 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हालांकि, पिछले एक साल में TTML के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 23 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 58.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 30.12 रुपये है।

बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी अपने निवेशकों को 2:15 के रेशियो में बोनस शेयर बांट चुकी है। यानी, कंपनी ने हर 15 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए हैं। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड का मार्केट कैप गुरुवार को 7400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN