Home मनोरंजन समाचार गुटुर-गुटुर… फीमेल लिरिसिस्ट ने लिखा था दलाल फिल्म का ये डबल मीनिंग...

गुटुर-गुटुर… फीमेल लिरिसिस्ट ने लिखा था दलाल फिल्म का ये डबल मीनिंग गाना, आपको पता है नाम?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/dalaal_song_1781867690873_1781867691091_fac82779-0b72-4867-b4b9-5c7c15d020bb.jpg

चढ़ गया ऊपर रे… अटरिया पे लोटन कबूतर रे। दलाल फिल्म का ये गाना 90 के दशक में खूब पॉप्युलर हुआ। इसे लोग अब तक भी सुनते हैं। इस गाने पर खूब बवाल हुआ था। आपको पता है किसने लिखा था ये सॉन्ग?

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म दलाल साल 1993 में रिलीज हुई थी। यह मूवी हिट थी लेकिन इसके गाने सुपर-डुपर हिट थे। इसके गाने इतने पसंद किए गए कि लोग आज भी इन्हें सुनते हैं। इस फिल्म के एक गाने पर काफी बवाल मचा था। कुछ रेडियो स्टेशंस से इसको बैन भी किया गया था। इंट्रेस्टिंग बात है कि गाना फीमेल लिरिसिस्ट ने लिखा था। क्या आप गेस कर पाए किस गाने की बात चल रही है? नहीं तो चलिए आपको पूरा किस्सा बताते हैं।

90 के दशक के वल्गर गाने

बात है 90 के दशक की। उस वक्त डबल मीनिंग गाने बनाने की होड़ लगी थी। अंगना में बाबा, दुआरे पे मां, चोली के पीछे क्या है, सरकाई लेयो खटिया जैसे गाने धड़ल्ले से बनाए और सुने जा रहे थे। तभी मिथुन की फिल्म दलाल आई। इस फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आए। ये गाने थे ना उन्नीस से कम हो, ना इक्कीस से ज्यादा, ऐसा तीर चला मेरे दिल पे, ओवे मैंने चोरी-चोरी, ठहरे हुए पानी में और गुटुर-गुटुर। इस गाने के बोल थे, चढ़ गया ऊपर रे, अटरिया पे लोटन कबूतर रहे।

आलोचना के बाद भी बिके कैसेट्स

इस गाने पर कई लोगों को आपत्ति थी। समीक्षक इसे अश्लील और डबल मीनिंग बता रहे थे। रेडियो जॉकीज को भी आपत्ति थी। ऑल इंडिया रेडियो पर गाना बैन किया गया लेकिन इंट्रेस्टिंग बात ये थी कि लोगों में इसका बंपर क्रेज था। हर जगह यह गाना सुना जाता था। खूब कैसेट्स बिके। इस गाने को इला अरुण, बप्पी लहरी, कुमार शानू और अलका याज्ञनिक ने मिलकर गाया था। गाना माया गोविंद ने लिखा था। कम्पोजर भी बप्पी लहरी थे।

क्या थी लिरिक्स

गुटुर-गुटुर

चढ़ गया ऊपर रे…

अटरिया पे लोटन कबूतर रे

पंछी दीवाना पाए जहां दाना

आए वहीं मुड़-मुड़ के

आयशा जुल्का का प्रोड्यूसर से झगड़ा

दलाल फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा थे। इस फिल्म की वजह से आयशा जुल्का उनसे बुरी तरह चिढ़ गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में एक इंटीमेट सीन था। आयशा जुल्का ने इसे करने से मना कर दिया था। आयशा से कहा गया कि ठीक से शूट करेंगे। लेकिन आयशा को बिना बताए उन्होंने वल्गर तरीके से बॉडी डबल के साथ शूट कर लिया था। जब एक्टर्स के लिए स्क्रीनिंग हुई तो ये सीन काट दिया गया। जर्नलिस्ट्स की स्क्रीनिंग में ये सीन था। वहां मौजूद आयशा के एक दोस्त ने उन्हें सीन के बारे में बताया तो वह शॉक्ड थीं। इस बात पर गुस्साईं आयशा जुल्का प्रकाश मेहरा को कोर्ट तक ले गई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN