Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गोविंदा के मुश्किल वक्त पर बोले अनुपम खेर, ‘मैंने उन्हें कॉल किया...

गोविंदा के मुश्किल वक्त पर बोले अनुपम खेर, ‘मैंने उन्हें कॉल किया था और बस इतना कहना चाहता था कि…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/h_1790244225053_ydUE_1790244229606_anrL_0914fe6d-d853-4aa6-8107-a3489245e7b1_fhta.png

Anupam Kher Interview: अनुपम खेर ने गोविंदा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अभी तक गोविंदा ने हार नहीं मानी है और वह बहुत जल्द कमबैक करेंगे।

गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का इंटरव्यू सामने आया है। इंटरव्यू में अनुपम खेर ने गोविंदा के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने एक बार उन्हें यह कहने के लिए काॅल किया था कि ये समय भी गुजर जाएगा।

पढ़िए गोविंदा के बारे में क्या बोले अनुपम खेर

अनुपम खेर ने फरीदून शहरयार को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे गोविंदा बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि वह उन बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं। इम्प्रोवाइजेशन, एक्टिंग, डांस – इसमें कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता। लेकिन आपको अपनी पर्सनल लाइफ को अपनी पूरी जिंदगी पर हावी नहीं होने देना चाहिए।’

यह मुश्किल समय भी गुजर जाएगा- अनुपम खेर

अनुपम खेर ने आगे कहा, ‘मैं उन्हें जज करने वाला कोई नहीं हूं। वह अपनी जिंदगी को बेहतर समझते हैं और उसे संभाल सकते हैं। मैंने उन्हें एक बार फोन किया था। उन्होंने मेरा फोन उठाया था और कहा था कि वह मुझे वापस फोन करेंगे। मैं उनसे कहना चाहता था कि यह मुश्किल समय भी गुजर जाएगा।’

अनुपम खेर बोले- मैं प्रार्थना करना हूं कि

उन्होंने आगे कहा, ‘हर किसी की जिंदगी में दुख-तकलीफें आती हैं। मुझे नहीं लगता कि समस्या यह है कि उन्हें खुद को मार्केट करना नहीं आता। मुझे लगता है कि वह अपने आस-पास के माहौल और अपनी जिंदगी की वजह से उलझ गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक हार नहीं मानी है, इसलिए उम्मीद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह वापसी करें और अभी जितना काम कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा काम करें।’

क्यों चर्चा में बने हुए हैं गोविंदा?

हाल ही में गोविंदा अपनी कथित गर्लफ्रेंड और ‘रूपा’ फिल्म की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा गए थे। उन्होंने आशीर्वाद लिया, प्रार्थना की और आखिरी आरती में शामिल हुए।

इस घटना पर परिवार के करीबी लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। लालबागचा राजा में रानी के साथ गोविंदा के देखे जाने के कुछ ही समय बाद, कश्मीरा शाह ने ‘घर तोड़ने वालों’ और कम उम्र की महिलाओं के लिए अपनी पत्नियों को छोड़ने वाले पुरुषों के बारे में एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग ‘एक मिस्ट्री वुमन’ को इतना ग्लैमरस दिखा रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें और उन पुरुषों को आदर्श मानना ​​बंद करें जो अपनी पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के साथ चले जाते हैं। घिनौना है। हमारे लोगों से बेहतर समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। प्लीज, इस पागलपन को रोकें।’

लालबागचा राजा के दर्शन के एक दिन बाद सुनीता को मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया। पैपराजी से बातचीत के दौरान, उन्होंने कहा, ‘जानवरों से प्यार करें, इंसानों से नहीं। इंसानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।’

कब हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी?

गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं – टीना और यशवर्धन आहूजा। हाल के महीनों में उनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN