Home rss business hindi गौतम अडानी से एशिया के सबसे अमीर का ताज कैसे छिना? झांग...

गौतम अडानी से एशिया के सबसे अमीर का ताज कैसे छिना? झांग का नेटवर्थ भी $105 अरब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चीन की बाइटडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग ने गौतम अडानी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार झांग का नेटवर्थ 105 अरब डॉलर पहुंच गया है। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं, जबकि अडानी 20वें स्थान पर हैं। हालांकि, अडानी की भी संपत्ति 105 अरब डॉलर ही है। इसके बावजूद झांग एशिया के सबसे रईस शख्स का ताज हासिल कर लिए हैं।

दरअसल झांग की संपत्ति में इस साल 40.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और अडानी की दौलत में 20.7 अरब डॉलर। इस वजह से झांग ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में अडानी से ऊपर हैं। बता दें मार्च 2019 के बाद से झांग के नेटवर्थ में आठ गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। बाइटडांस की लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक के अलावा कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस AI सेक्टर में विस्तार को भी उनकी संपत्ति में वृद्धि से जोड़ा जा रहा है।

कैसे होती है अरबपतियों की रैंकिंग

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आधार पर है और संपत्ति के आंकड़े शेयर बाजार तथा कंपनियों के मूल्यांकन में बदलाव के साथ बदल सकते हैं। झांग ने 2012 में बाइटडांस की स्थापना की थी और बाद में कंपनी ने टिकटॉक को वैश्विक स्तर पर विकसित किया। वह 2021 में बाइटडांस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पद छोड़ चुके हैं। एशिया के टॉप-5 में भारत के दो कारोबारी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी शामिल हैं।

एशिया के पांच सबसे अमीर कारोबारी

1 झांग यिमिंग बाइटडांस चीन

2 गौतम अडानी अडानी समूह भारत

3 मुकेश अंबानी रिलायंस समूह भारत

4 तदाशी यानाई यूनिक्लो जापान

5 मासायोशी सोन सॉफ्टबैंक जापान

मंगलवार को अडानी के 42000 करोड़ रुपये डूबे थे

अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट की वजह से मंगलवार को अडानी की संपत्ति एक झटके में ही 42000 करोड़ रुपये कम हो गई थी और वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में भी 20वें स्थान पर आ गए थे। हालांकि, बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी की वजह से अडानी का नेटवर्थ महज 346 मिलियन डॉलर बढ़ा। हालांकि, वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर उठकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दूसरी ओर मुकेश अंबानी भी मंगलवार को 17000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति गंवाने के बाद बुध्वार को 265 मिलियन डॉलर जोड़ने में कामयाब रहे। इसके बावजूद वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर ही अटके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN