Home मनोरंजन समाचार गौरी के साथ शादी के दिन आमिर खान के पांव में वह...

गौरी के साथ शादी के दिन आमिर खान के पांव में वह पायल जैसी चीज क्या थी?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/AAmir_Khan_Weedding_1783336526947_1783336536099_2e7dc7d7-0076-43d9-a597-521a7684b9d2.jpg

आमिर खान के पांव में शादी के दिन पायल जैसी चीज नजर आई। लेकिन सवाल यह उठता है कि उन्होंने यह चीज क्यों पहनी और इसका क्या महत्व है?

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की शादी की तस्वीरें रविवार को सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गईं। शादी के बाद जब मिस्टर परफेक्शनिस्ट मीडिया से मिले तो वह अकेले ही नजर आए, उनकी तीसरी पत्नी (गौरी स्प्रैट) ने लाइमलाइट से दूरी बनाने का ही फैसला किया। तरह-तरह की बातें की गईं, लेकिन एक सवाल जिसका जवाब जनता को नहीं मिल पाया, वो यह था कि आखिर आमिर खान ने अपनी शादी में एक पांव में वो पायल जैसी चीज क्या पहनी थी? क्या यह किसी तरह का रिवाज था, या फिर कोई खास जूलरी?

आमिर के पांव में पायल जैसी चीज!

दरअसल आमिर खान और गौरी ने पारंपरिक परिधानों में मुंबई स्थित घर पर चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की। तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आमिर खान के आउटफिट में कुछ अजीब नोटिस किया और इसके बारे में सवाल करना शुरू कर दिया। एक तो यह कि आमिर खान ज्यादातर वक्त नंगे पांव ही नजर आए। यहां तक कि जब वो बाहर पापाराजी से मिलने आए, तब भी वह नंगे पांव थे, दूसरा उनके पांव में कोई भारी पायल जैसी चीज लोगों ने नोटिस की।

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

एक सोशल मीडिया यूजर ने आमिर खान के पापाराजी का अभिवादन करते हुए वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- आमिर खान की गौरी स्प्रैट से शादी हो गई है। लेकिन उनके पांव में भारी पायल जैसी वो चीज क्या है? आमिर खान ने अपने एक पांव में वह चीज क्यों पहनी हुई है? क्या यह किसी खास परंपरा में होने वाली कोई रिवाज है? कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। किसी ने इसे AI क्रिएटेड वीडियो बताया तो किसी ने मजाकिया लहजे में कहा कि आउटफिट के साथ मैच कर रहा होगा। तो किसी ने आमिर पर रणवीर का असर बता दिया।

भारत में पायल का क्या है इतिहास?

मालूम हो कि आज भले ही पायल को भारतीय महिलाओं की जूलरी भर माना जाता है, लेकिन इसका इतिहास काफी पुराना रहा है। भारत में बहुत पुराने वक्त से राजा, योद्धा, कलाकार और कुलीन लोग कभी प्रतिष्ठा तो कभी पहचान और संस्कृति के प्रतीक के रूप में पायल पहनते रहे हैं। वक्त के साथ-साथ धीरे-धीरे परंपराएं और पसंद बदलती चली गईं और पायल महज महिलाओं के पहनने की चीज बनकर रह गई। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही फिल्म लाहौर 1947 और अति सुंदर लेकर दर्शकों के लिए आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN