Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गौहर खान ने उठाया मैरी कॉम पर सवाल, बोलीं- ‘वह छोटी बच्ची...

गौहर खान ने उठाया मैरी कॉम पर सवाल, बोलीं- ‘वह छोटी बच्ची की तरह..’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/Gauhar_and_Marry_1790767960913_2XzL_1790767964417_7Tsd_6494e486-cbdb-4471-adda-ea570cd6cc07_1pVF.jpg

Gauahar Khan: मैरी कॉम का उनके गिरने का आरोप काजी तौकीर पर मढ़ देना गौहर खान को रास नहीं आया और उन्होंने यह मुद्दा वीकेंड का वार में उठाने की वकालत की है।

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ की सबसे सेलिब्रेटेड विनर्स में से एक गौहर खान इस शो पर पैनी नजर रखती हैं। सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो के इस सीजन पर भी वह पैनी नजर बनाए हुए हैं और अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। अब गौहर खान ने एक बार फिर बिग बॉस 20 में चल रहे तमाशे पर अपना रिएक्शन दिया है। हालिया एपिसोड में कैप्टन्सी टास्क के दौरान मैरी कॉम गिर पड़ीं और इसके लिए उन्होंने काजी तौकीर को जिम्मेदार ठहराया। मैरी ने धक्का देने का आरोप लगाते हुए कहा कि काजी की वजह से वह गिरी हैं।

गौहर खान ने किया काजी को सपोर्ट

गौहर खान ने इस पूरे वाकये पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि है अगर दर्शकों की नजर से देखें तो ऐसा नहीं था। गौहर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह इस पूरी घटना के बारे में उनका नजरिया बता रही हैं। गौहर खान ने कहा कि बिग बॉस हाउस के भीतर बहुत सारे खतरनाक और थका देने वाले टास्क हो चुके हैं, और वह खुद भी ऐसे कुछ टास्क का हिस्सा रह चुकी हैं। कुछ मौके ऐसे भी रहे हैं जब उन्हें एक टास्क के लिए रात-रात भर जागना पड़ा। लेकिन इस टास्क के लिए गौहर ने मैरी को जिम्मेदार ठहराया।

वह एक छोटी बच्ची की तरह गिर गईं

गौहर खान ने अपने सेल्फी वीडियो में कहा, “हमारे देश की इतनी बड़ी हस्ती, जिसमें इतनी स्ट्रेंथ है कि वह किसी को भी पछाड़ दे अपनी ताकत से। लेकिन वह कह रही है कि काजी का हाथ बैग में डालने से वह गिर गईं। प्लीज यार। वीकेंड का वार प्लीज कॉल आउट। मैं विनती कर रही हूं। काजी के हाथ डालने के बाद जब वह बाहर निकाला, वो उस वक्त गिरी हैं। वह सचमुच एक छोटी बच्ची की तरह गिर गईं। कुछ उसमें हार्श पुल नहीं था। मैं समझती हूं कि बैग भारी था, लेकिन लेकिन आप मैरी कॉम जी से ज्यादा शक्ति की उम्मीद करते हैं।”

मैरी से और ज्यादा स्ट्रेंथ की है उम्मीद

टास्क में काजी को बेवजह गलत बताए जाने के बारे में मैरी कॉम ने कहा कि हम मैरी कॉम से सिर्फ फिजिकल ही नहीं बल्कि मेंटल स्ट्रेंथ की भी उम्मीद करते हैं। अब यह देखना है कि क्या यह मुद्दा सलमान खान इस हफ्ते के वीकेंड का वार में उठाते हैं या नहीं। पिछले हफ्ते सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बर्ताव पर सवाल उठाया था और उनकी तुलना काजी तौकीर की जर्नी के साथ की थी। सलमान खान ने कहा कि दिक्कत यह है कि सिर्फ आप ही खुद को रॉकस्टार कहे जा रही हैं। सलमान खान ने यह भी याद दिलाया कि आप मनोज तिवारी की बेटी हैं, डॉली बिंद्रा की नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN