Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर पर मशरूम कैसे उगाएं? यहां जान लें स्टेप बाय स्टेप तरीका

घर पर मशरूम कैसे उगाएं? यहां जान लें स्टेप बाय स्टेप तरीका

4
0

Source :- INDIATV NEWS

मशरूम की सब्जी खाने में काफी लाजवाब लगती है और लोगों को ये खूब पसंद भी आती है। गर्मी हो या सर्दी लोग मशरूम की सब्जी बड़े चाव से खाते हैं। कई बार बाजारों में मशरूम उपलब्ध नहीं होता और क्रेविंग होती है इसे खाने की। ऐसे में आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं। घर पर मशरूम उगाना आसान, कम लागत वाला और पौष्टिक ऑप्शन है। शुरुआती लोगों के लिए ऑयस्टर मशरूम सबसे बेहतरनी रहता है, क्योंकि यह कम जगह और सामान्य तापमान में जल्दी उग आता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि मशरूम कैसे उगा सकते हैं। 

सामग्री

  • स्पॉन: मशरूम के बीज
  • सब्सट्रेट: गेहूं या धान का भूसा
  • पॉलीथीन बैग
  • स्प्रे बोतल और सैनिटाइजर

स्टेप बाय स्टेप उगाने का तरीका

स्टेप 1: भूसे को छोटे टुकड़ों में काटें और साफ पानी में भिगो दें। एक्सट्रा फफूंद और बैक्टीरिया हटाने के लिए इसे गर्म पानी या उबालें, फिर छानकर एक्सट्रा पानी निकाल दें। भूसे में केवल हल्की नमी रहनी चाहिए, पानी टपकना नहीं चाहिए।

स्टेप 2: जब भूसा ठंडा हो जाए, तब साफ हाथों और साफ सतह पर परत दर परत भूसा और मशरूम स्पॉन मिलाएं। आमतौर पर सूखे भूसे के वजन का लगभग 5 से 10 प्रतिशत स्पॉन पर्याप्त होता है।

स्टेप 3: मिश्रण को पॉलीथीन बैग में हल्का दबाकर भरें और ऊपर से बांध दें। हवा के आने जाने के लिए बैग पर 6 से 8 छोटे छेद करें।

स्टेप 4: बैग को ऐसे कमरे में रखें जहां सीधी तेज धूप न आए। लगभग 15 से 21 दिनों में पूरे भूसे पर सफेद जाली फैल जाएगी।

स्टेप 5: सफेद परत बन जाने के बाद बैग को ऐसी जगह पर रखें जहां रोशनी और फ्रेश हवा आए। दिन में 2 से 3 बार स्प्रे बोतल से हल्का पानी छिड़कें ताकि नमी बनी रहे, लेकिन बैग के अंदर पानी जमा न होने दें।

स्टेप 6: कुछ ही दिनों में छेदों से छोटे मशरूम निकलने लगते हैं। जब किनारों से छतरी हल्की सीधी होने लगे, तो मशरूम को आधार से हल्का घुमाकर तोड़ लें। एक बैग से आमतौर पर 2 से 3 बार फसल मिल सकती है।

SOURCE : INDIATV NEWS