Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर पर मिनटों में बन जाएगा पार्लर वाला मेसी बन, हरियाली तीज...

घर पर मिनटों में बन जाएगा पार्लर वाला मेसी बन, हरियाली तीज से पहले सीख लें ये एक हैक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट के साथ मेसी बन हेयरस्टाइल काफी अच्छा लगता है। लेकिन महिलाओं को ये हेयरस्टाइल घर पर बनाने में दिक्कत होती है। ऐसे में एक हैक आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। जानिए-

आउटफिट चाहें वेस्टर्न हो या फिर इंडियन, किसी भी लुक में ग्रेसफुल दिखने के लिए हेयरस्टाइल का होना बहुत जरूरी है। अगर आप महंगे कपड़े और मेकअप लगाने के बाद बालों को यू ही छोड़ देती हैं तो आपका लुक अधूरा लग सकता है। ज्यादातर महिलाओं को घर पर हेयरस्टाइल बनाने में समस्याएं होती हैं। ऐसा इक्विपमेंट्स की कमी के कारण हो सकता है। आजकल इलेक्ट्रिक हेयर स्ट्रेटनर सभी के पास आसानी से मिल जाता है और अगर आपके पास भी ये स्ट्रेटनर है तो आप इसी का इस्तेमाल करके कई तरह के हेयरस्टाइल बना सकती हैं। फिलहार हरियाली तीज आने वाली है और इस मौके पर आप मेसी बन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो खुद से मेसी बन बनाना आपको मुश्किल लग सकता है, लेकिन एक हैक आपके काम को आसान कर सकता है और मिनटों में मेसी बन भी बनकर तैयार हो जाएगा। सीखिए, क्या है ये हैक।

मेसी बन बनाने के लिए हैक

मेसी बन हेयरस्टाइल बनाने के लिए आपको चाहिए एक पेंसिल और एक हेयर स्ट्रेटनर। इस हैक को अपनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रेटनर को गरम होने के लिए रख दें और बालों को क्लिप की मदद दो हिस्सों में बांट लें। ये हिस्सा फ्रंट और बैक होना चाहिए। अब फ्रंट वाले हिस्से पर बीच की मांग निकालें और दो हिस्सों में बांट लें। अब एक-एक करके लेयर लें। इस लेयर को पेंसिल पर लपेटें। इसे ठीक उसी तरह से लपेटना है जैसे आप कर्ल मशीन पर बालों को कर्ल कर रही हों। अब इन पेंसिल पर लिपटे बालों को प्रेसिंग मशीन से दबाएं और गर्म कर लें। मशीन अच्छी गरम होगी तो कर्ल 30 सेकेंड में हो जाएंगे। फ्रंट के सभी बालों को इसी हैक से पतली लेयर में कर्ल कर लें।

मेसी बन के लिए बालों को कैसे बांधे

बन में बालों को लपेटने के लिए अपनी पसंद की पार्टिंग करें और पीछे ले जाकर क्लिप लगाएं। इसे अच्छी तरह से सिक्योर करें और ऐसा करते हुए बहुत ज्यादा ना खींचें। अब पहले बिना कर्ल किये बालों को लपेटें और फिर इनके ऊपर से कर्ल बालों को बन पर लगाएं।

मेसी बन बनाने के लिए टिप

  • हेयस्टाइलिंग से पहले बालों को अच्छी तरह शैम्पू से वॉश करें।
  • हेयर स्टाइल करने से पहले कभी भी कंडीशनर का इस्तेमाल ना करें।
  • अगर आपके बाल सिल्की हैं तो एक-एक लेयर पर हेयर स्प्रे लगाती रहें।
  • अगर कर्ल बार-बार खुल रहे हों तो पेंसिल पर लपेटने से पहले हेयर मूस का इस्तेमाल करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN