Source :- LIVE HINDUSTAN
Sudarshan Pharma Industries: फार्मा सेक्टर की कंपनी सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार, 16 सितंबर को निवेशकों के फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने अमेरिका की MedTherapy बायोटेक में 9.50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना को लेकर नया अपडेट दिया है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।
क्या है अपडेट?
कंपनी ने बताया है कि डील का प्रस्ताव अभी ‘ड्यू डिलिजेंस’ (जांच-पड़ताल) के दौर में है। MedTherapy से कन्फर्मेशन और बोर्ड रेजोल्यूशन का इंतजार है। कंपनी ने यह भी बताया कि उसके प्रमोटर-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हेमल मेहता के अलावा जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन मेहता द्वारा 1.50% हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव भी जांच-पड़ताल के दौर में है। इसके लिए भी MedTherapy बोर्ड के कन्फर्मेशन और रेजोल्यूशन का इंतजार है। कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देगी।
क्या है प्लान?
बता दें कि सुदर्शन फार्मा ने 5 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ने MedTherapy बायोटेक के 24.23 लाख इक्विटी शेयर खरीदने को मंजूरी दी है। ये शेयर कंपनी में करीब 9.50 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं।
कंपनी का मकसद इस निवेश के जरिए अमेरिकी बाजार में प्रवेश करना और MedTherapy के मौजूदा ग्राहकों, कॉन्ट्रैक्ट्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तक पहुंच हासिल करना है। कंपनी के मुताबिक प्रस्तावित अधिग्रहण को अमेरिकी डॉलर में कैश पेमेंट के जरिए पूरा किया जाएगा। उम्मीद है कि यह अधिग्रहण 31 मार्च 2027 तक पूरा हो सकता है।
कंपनी के बारे में
MedTherapy बायोटेक की स्थापना ऑन्कोलॉजी (कैंसर विज्ञान) के विशेषज्ञों ने कैंसर के इलाज को ज्यादा सस्ता और सुलभ बनाने के मिशन के साथ की थी, ताकि लगभग हर कैंसर मरीज इलाज का खर्च उठा सके। यह बोस्टन स्थित एक ग्लोबल कैंसर सेल और जीन थेरेपी कंपनी है, जिसकी स्थापना 2018 में हार्वर्ड के विशेषज्ञों और Novartis के पूर्व अधिकारियों ने की थी। कंपनी एक एंड-टू-एंड, इंटीग्रेटेड CAR-T सेल CDMO के तौर पर काम करती है। इसकी कमर्शियल-स्केल GMP मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी दिल्ली, भारत में है और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर बोस्टन, USA में है।
सुदर्शन फार्मा के शेयर का हाल?
साल 2026 में शेयर में अब तक 42% की बढ़त के साथ इनकी कीमत 39 रुपये प्रति शेयर हो गई है। कहने का मतलब है कि यह 2025 में आई 38% की गिरावट से पूरी तरह उबर गया है। इसने पिछले तीन सालों में 350% का तगड़ा रिटर्न दिया है। बता दें कि 42.79 रुपये शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, 52 हफ्ते का लो 18.50 रुपये है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




