Home rss business hindi चार दिन और 230% चढ़ गए नई-नवेली कंपनी के शेयर, 1400 रुपये...

चार दिन और 230% चढ़ गए नई-नवेली कंपनी के शेयर, 1400 रुपये के पार शेयर का दाम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन ने 4 दिन में ही निवेशकों की झोली भर दी है। कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशक 4 दिन में ही मालामाल हो गए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले चार दिन में ही 230 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। शुक्रवार 4 सितंबर को जबरदस्त लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर बुधवार को BSE में 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 1418.50 रुपये पर पहुंच गए हैं।

4 दिन में 230% से ज्यादा की तेजी
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 28 अगस्त को खुला था और यह 1 सितंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 429 रुपये था। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर 4 सितंबर को BSE में 746.30 रुपये पर लिस्ट हुए और उछाल के साथ 895.55 रुपये पर लिस्टिंग वाले दिन बंद हुए। कंपनी के शेयर NSE पर 757 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग वाले दिन 908.40 रुपये पर बंद हुए। लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर लगातार अपर सर्किट पर हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर बुधवार को BSE में 1418.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। 429 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयरों में 230 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

IPO पर लगी 142 गुना से ज्यादा बोली
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) का आईपीओ 142.88 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 41.68 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 202.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 274.97 गुना दांव लगा। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 34 शेयर थे। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को एक लॉट के लिए 14,586 रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) की शुरुआत अगस्त 2005 में हुई है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन भारत में क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन की AI एनबेल्ड प्रोवाइडर है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 2501 कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज दीं और ऑपरेशंस से इसका रेवेन्यू 4722.10 मिलियन रुपये रहा। 30 जून 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 993 एंप्लॉयीज हैं जो कि डेटा सेंटर ऑपरेशंस, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, आरएंडडी, सेल्स, सर्विस डिलीवरी और दूसरे फंक्शंस का काम संभालते हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 46.06 पर्सेंट थी, जो कि अब 39.47 पर्सेंट रह गई है। कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग अब 60.53 पर्सेंट हो गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN