Home LIFESTYLE NEWS HINDI चावल के आटे में मिलाएं ये हरा पाउडर, सिंपल DIY से डल...

चावल के आटे में मिलाएं ये हरा पाउडर, सिंपल DIY से डल स्किन में आएगा निखार!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्किन पर कम ध्यान देने की वजह से अक्सर त्वचा डल हो जाती है और धीरे-धीरे अपना नेचुरल ग्लो भी खो देती है। ऐसे में स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने और नेचुरल ग्लो पाने के लिए चावल के आटे में मोरिंगा पाउडर मिलाकर एक बेहतरीन फेस पैक बनाकर लगाएं। सीखिए कैसे बनाएं और लगाने का तरीका

बेजान त्वचा को चमकदार बनाने, फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने और त्वचा को गहराई से हाइड्रेट-शांत करने के लिए घरेलू रेमेडीज को अपनाया जा सकता है। यहां हम एक ऐसे DIY पैक को बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे स्किन पर लगाने से कई समस्याओं से निपटने में मदद मिल सकती है। इस पैक को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं है। बस तीन चीजों का इस्तेमाल करके ये पैक तैयार हो जाता है। सीखिए मोरिंगा पाउडर और चावल का आटा इस्तेमाल करके पैक बनाने का तरीका।

मोरिंगा पाउडर और चावल के आटे से पैक बनाने की सामग्री

-मोरिंगा पाउडर

-दही

-चावल का आटा

-नीम पाउडर (ऑप्शनल, अगर आपको शरीर पर मुंहासे हैं।)

मोरिंगा पाउडर और चावल के आटे से पैक कैसे बनाएं

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंगा पाउडर और चावल के आटे को ड्राई मिक्स करें। जब ये दोनों चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो फिर जरूरत के मुताबिक दही डालें और फिर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे तब तक मिक्स करें जब तक की ये एक स्मूद पेस्ट ना बन जाए।स्मूद पेस्ट बनने के बाद ये पैक स्किन पर लगाने के लिए तैयार हो जाएगा।

कैसे इस्तेमाल करें ये पैक

इस पैक को इस्तेमाल करने के लिए इसे एक समान अपने चेहरे और शरीर पर लगाएं। एक पतली लेयर ही स्किन के लिए काफी होगी। पैक को लगाने के बाद जब यह थोड़ा सूख जाए तो गुनगुने पानी से इसे धो लें। इसे धोने के बाद अच्छी तरह से मॉइस्चराइजर लगाएं।

पैक में इस्तेमाल चीजों के फायदे

मोरिंगा पाउडर- इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। ये पाउडर त्वचा को पोषण देने और उसे फ्रेश दिखाने में मददगार हो सकता है।

दही- दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत पर हल्का एक्सफोलिएशन कर सकता है। ये स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस कराने में मदद कर सकता है। इस पैक को नियमित रूप से लगाने से त्वचा की बनावट कुछ हद तक स्मूद दिख सकती है।

चावल का आटा- इसमें मौजूद महीन कण त्वचा पर हल्का एक्सफोलिएशन दे सकते हैं। ये डेड स्किन हटाने में मदद करके स्किन को स्मूद और साफ दिखाने में मदद करता है।

नीम का पाउडर- नीम में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को शांत रखने में मदद कर सकते हैं। ऑयली या मुंहासे वाली त्वचा में एक्सट्रा तेल और गंदगी को हटाने में ये मददगार हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। हमेशा याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए पूरे शरीर पर लगाने से पहले कृपया इसे त्वचा के एक छोटे हिस्से पर आजमाकर देखें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN