Source :- LIVE HINDUSTAN
बगैर पार्लर गए चेहरे पर हमेशा निखार और धूप की टैनिंग को दूर करने का घरेलू नुस्खा चाहिए तो ये 5 तरह के फैस पैक बनाने के तरीके को हमेशा याद रखें। ये आपके चेहरे को बिना पैसा खर्च किए भी ग्लो मिलेगा।
पार्लर जाकर फेशियल कराना या महंगे क्रीम, सीरम लगाना जरूरी नहीं। अगर आपकी एज 20 साल से ज्यादा की है और आप कॉलेज गोइंग, ऑफिस गोइंग गर्ल हैं तो चमकदार चेहरे के लिए इन 5 तरह के घरेलू फेस पैक बनाने की रेसिपी को नोट करके रखें। इन्हें हफ्ते में दो से तीन बार चेहरे पर अप्लाई करती रहेंगी, तो ना केवल धूप से हुई टैनिंग खत्म होगी बल्कि फेस पर ग्लो हमेशा बना रहेगा। साथ ही किसी भी तरह के केमिकल एक्सपोजर से स्किन बची रहेगी। क्योंकि, जब आप कम उम्र से ही स्किन पर हैवी कैमिकल वाली क्रीम, सीरम वगैरह बिना स्किन के डॉक्टर की सलाह के अप्लाई करती हैं तो लांग टाइम में इसके कई बार साइड इफेक्ट भी शरीर को देखने के लिए मिलते हैं। तो ये घरेलू फेस पैक बिना पैसे खर्च किए आपको ग्लोइंग, टैनिंग फ्री स्किन देने में मदद करेगा। आपकी स्किन टोन हमेशा हल्की बनी रहेगी।
दही और शहद का फेस पैक
दही और शहद का फेस पैक स्किन के लिए सुरक्षित और ऑर्गेनिक है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है। साथ ही शहद स्किन को मॉइश्चराइज रखने के साथ ग्लो देता है। बस एक चम्मच शहद को दो चम्मच दही में मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे से लेकर गर्दन तक लगा छोड़ दें। 15-20 मिनट बाद पानी से धो दें। हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक को लगाएंगी स्किन पर हमेशा ग्लो बना रहेगा। ड्राई स्किन वालों के लिए ये फेस पैक बहुत इफेक्टिव होता है।
एलोवेरा जेल दिखाएगा असर
अगर आप ऑयली स्किन से परेशान हैं तो सिंपल एक आदत को अपने नाइट टाइम रूटीन में शामिल करें। हफ्ते में दो से तीन बार रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल की एक पतली लेयर लगाकर छोड़ दें। ताजी एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर लगाएं या अच्छे क्वालिटी का पैक्ड एलोवेरा जेल खरीदे। ये स्किन पर हो रहे एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन को रोकेगा और स्किन को ग्लो देगा।
हल्दी बेसन का पैक
बेसन और हल्दी का फेस पैक दादी-नानी के टाइम से चला आ रहा है। अगर आप रोजाना इस फेस पैक को लगाकर फेस वॉश करती हैं तो ये दोनों तरह की स्किन पर इफेक्टिव होता है और टैनिंग दूर करने में मदद करता है। इसमे कुछ बूंद नींबू के रस के अलावा ड्राई स्किन वाले दही से पैक बनाएं और ऑयली स्किन रोज वाटर से पैक बनाकर लगाएं। हफ्ते में दो से तीन बार भी इससे चेहरे को धोने पर ग्लो नजर आएगा।
टमाटर का गूदा फेस पर लगाएं
धूप में जाने से स्किन बिल्कुल डल सी हो गई है तो बस टमाटर को घिसकर इसके गूदे को आटे में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद फेस को ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार लगाने से टैनिंग दूर होगी।
आलू का जूस दूर करेगा टैनिंग
कच्चे आलू को घिसकर इसके रस में कॉटन डुबोकर आंखों के नीचे और पिग्मेंटेशन पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। चेहरे पर दिखने वाले काले धब्बे दूर करने में मदद मिलेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



