Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/padmini_kolhapur_lata_1780485588116_1780485597017_2c8ddcf3-91ec-4a06-8ba5-3ff1cbb82288.jpg

एक्ट्रेस की टॉप फिल्मों की लिस्ट में ‘इंसाफ का तराजू’, ‘आहिस्ता-आहिस्ता’, ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी फिल्मों के लिए एक्ट्रेस को आज भी याद किया जाता है। पद्मिनी को लेकर फैंस इतने दीवाने थे कि एक जमाने में एक साथ उनके तीन-तीन शोज देखा करते थे।

80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। पद्मिनी न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अपने करियर में पद्मिनी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही नहीं, उन्हें उस दशक के लगभग सभी टॉप एक्टर्स संग स्क्रीन शेयर किया है। पद्मिनी में ‘इंसाफ का तराजू’, ‘आहिस्ता-आहिस्ता’, ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी फिल्मों के लिए एक्ट्रेस को आज भी याद किया जाता है। पद्मिनी को लेकर फैंस इतने दीवाने थे कि एक जमाने में एक साथ उनके तीन-तीन शोज देखा करते थे। लेकिन एक बार पद्मिनी की एक हरकत की वजह से लंदन तक में उनको लेकर ऐसी चर्चा हुई कि बाद में खुद एक्ट्रेस को शर्मिंदा होना पड़ा था।

प्रिंस चार्ल्स को किया किस

दरअसल, ये बात तब की है जब एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी अपनी फिल्म ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ की शूटिंग कर रही थीं। उनकी इसी फिल्म के सोट पर प्रिंस चार्ल्स पहुंचे थे। पद्मिनी को प्रिंस चार्ल्स का वेलकम करने का मौका मिला। ऐसे में जब वो प्रिंस चार्ल्स के गले में माला डाल रही थीं, तभी उन्होंने अचानक उन्हें किस कर लिया। ऐसे में प्रिंस चार्ल्स ही नहीं, बल्कि सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे।

विदेश में भी हुई थी पद्मिनी की इस हरकत की चर्चा

बता दें कि उस वक्त पद्मिनी कोल्हापुरी के प्रिंस चार्ल्स को किस करने वाली खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली थी। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में ये बात फैल गई। यही नहीं, इस घटना का वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर आज भी खूब वायरल होता रहता है।

एक्ट्रेस को होना पड़ा शर्मिंदा

बता दें कि प्रिंस चार्ल्स को किस करने के बाद पद्मिनी कोल्हापुरी कई जगहों पर इसी का लेकर सवाल किए जाते हैं। एक्ट्रेस ने प्रिंस चार्ल्स को किस करने के बारे में कहा था, ‘तब प्रिंस चार्ल्स मुंबई आए हुए थे और वो हमारी शूटिंग देखने आए। मैंने उनका स्वागत किया और गाल पर किस कर दिया। उस समय ये बहुत बड़ी बात हो गई थी।’ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस वजह से उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ा। दरअसल, वो जब एक बार छुट्टियों बिताने लंदन गई तो वहां एक इमिग्रेशन अधिकारी ने पूछा- आप वही हैं ना जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था।’ एक्ट्रेस ने बताया कि वो बहुत शर्मिंदा हो गई थीं।

लता से ये रिश्ता

बता दें कि लता मंगेशकर और पद्मिनी कोल्हापुरे के बीच खास रिश्ता है। पद्मिनी कोल्हापुरे दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की भतीजी हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे के पिता, पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे,लता मंगेशकर के पिता (दीनानाथ मंगेशकर) के भतीजे थे। इस तरह पद्मिनी कोल्हापुरे, लता मंगेशकर और आशा भोंसले की पोती (ग्रैंड-नीस) और भतीजी लगती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN