Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/Manoj_B_1782211617697_1782211621823_9d07e74f-b2c2-475d-b6fd-5dbcc47ca907.jpgमनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में कामयाबी का यह दौर देखने से पहले काफी ज्यादा स्ट्रगल किया है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्हें एक बार एक ही दिन में 3 प्रोजेक्ट से बाहर किया गया था।
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने सिनेमा जगत में वो मुकाम पाया है, जिसके तमाम लोग सिर्फ सपने देखते रह जाते हैं। मनोज बाजपेयी को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे मंझे हुए कलाकारों में गिना जाता है। लेकिन मनोज बाजपेयी ने यहां तक आने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने वो रिजेक्शन कई बार झेला है, जिससे न्यूकमर एक्टर्स घबराते हैं। ऐसा ही एक किस्सा मनोज बाजपेयी शेखर सुमन के एक शो पर सुनाया, जब उन्हें एक ही दिन में 3 प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था।
एक ही दिन में 3 प्रोजेक्ट से निकाला
मनोज बाजपेयी ने बताया, “जब आप शहर में आते हो ना, तब जो दिन बुरा होता है ना। और जो महीना बुरा होता है, तब ऐसा लगता है कि अंत ही नहीं है इसका।” मनोज बाजपेयी अपनी यादों के पिटारे से एक किस्सा निकाला और बताया, “एक दिन ऐसा था कि मेरे पास तीन काम थे। एक सीरियल में मेरे पास लीड रोल था, एक कॉर्पोरेट फिल्म में मेरे पास लीड रोल था। एक अपकमिंग सीरियल था, जो शुरू नहीं हुआ था, उसमें मुझे सेकंड लीड रोल मिला हुआ था। मैं तीनों से एक ही दिन निकाल दिया गया।”
पहले ही टेक के बाद किया बाहर
मनोज बाजपेयी ने कहा, “मैं शूटिंग करने गया और पहला टेक हुआ। फिर अचानक असिस्टेंट डायरेक्टर और डायरेक्टर किसी कमरे में चले गए। बाद में असोसिएट डायरेक्टर निकला और उसने कहा- तुम इधर आओ। वो कॉस्ट्यूम रूम में लेकर गया मुझे और कहा कि तुम अपने कपड़े पहन लो। हमें क्या है कि कुछ सही नहीं लग रहा है। दूसरा कुछ हमारे पास होगा तो हम बताएंगे। वो लोकेशन तब दादर स्टेशन के पास था। मैंने कपड़े पहने और अपना बैग लिया, और जब मैं निकल रहा था तो बाकी सारी शूटिंग रुक चुकी थी।”
सुसाइड को लेकर कही थी यह बात
मनोज बाजपेयी ने बताया कि क्योंकि बाकी सारी यूनिट क्योंकि फिल्म रुकने की वजह से बाहर थी। मुझे सबके सामने निकाला गया था। बहुत बेइज्जती महसूस हो रही थी। लेकिन मैं रोया नहीं। मनोज ने बताया कि जब वह ट्रेन में थे तो उन्हें लगा कि उनके पास जो फिल्म है, क्यों न उसके सेट पर जाया जाए। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि वहां भी उनकी जगह किसी दूसरे एक्टर को ले लिया गया था। विक्टर जो कि उस वक्त मनोज के अच्छे दोस्त थे, उन्होंने उनसे पूछा कि तू यहां से कमरे पर जाकर सुसाइड तो नहीं करेगा? मत करना, क्योंकि मैं दारू लेकर आ रहा हूं।
मनोज बाजपेयी ने बताया कि इसके बाद जब उन्होंने अपने तीसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग से जुड़ी जानकारी लेने के लिए कॉल किया तो वहां उन्हें पता चला कि वहां भी उन्हें निकाल दिया गया है। मनोज बाजपेयी ने जब यह किस्सा शेखर सुमन को बताया तो वह उनसे गले लगे और उनके स्ट्रगल को ट्रिब्यूट दिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



