Home मनोरंजन समाचार जब ‘जेठालाल’ के फैन हो गए गोविंदा, गले लगकर तारीफ में कही...

जब ‘जेठालाल’ के फैन हो गए गोविंदा, गले लगकर तारीफ में कही यह बात

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/27/1200x900/Govinda_and_Dilip_Joshi_1782552924851_1782552928734_8fe03c30-c146-4afb-9954-18cee0cc7000.jpg

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे जब वो गोविंदा के पास उनके काम की तारीफ करने गए तो कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी अपनी अदाकारी से अमिताभ बच्चन और गोविंदा जैसों को भी अपना मुरीद बना चुके हैं। हालांकि जेठालाल वाले किरदार के लिए नहीं, लेकिन एक अन्य टीवी शो में काम करने की वजह से दिलीप जोशी को यह तारीफ गोविंदा से मिली थी। दिलीप जोशी ने खुद यह किस्सा एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वह गोविंदा का काम देखकर उनकी तारीफ करने पहुंचे थे, लेकिन फिर जब उन्होंने उन्हें पहचाना और उन्हें ही गले लगा लिया।

कमालिस्तान में मिल गए गोविंदा

दिलीप जोशी ने एक शो में शेखर सुमन के साथ बातचीत में कहा- गोविंदा जी के साथ तो मेरा एक बहुत यादगार किस्सा रहा है। हुआ यह कि मैं ‘क्या बात है’ सीरियल में एक साउथ इंडियन का किरदार निभाया करता था। मैं कमालस्तान में शूटिंग कर रहा था और पैक अप होने के बाद जब मैं घर के लिए जा रहा था तो गोविंदा जी मेकअप रूम से निकलकर वहां से किसी और शूटिंग के लिए गुजर रहे थे। दिलीप जोशी ने जब उन्हें देखा तो उनसे रहा नहीं गया और वह बिना सोचे-समझे वहां पर उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। आगे जो हुआ उसकी उम्मीद दिलीप जोशी ने नहीं की थी।

दिलीप और गोविंदा का किस्सा

दिलीप जोशी ने बताया, “मैंने उसी वक्त पर हीरो नंबर वन देखी थी। मुझे पता नहीं क्या हुआ कि मैं सीधा उनके पास गया, हाथ मिलाया और कहा कि सर आप बहुत अच्छी एक्टिंग करते हैं। आपकी टाइमिंग कमाल की है, और मैं आपका फैन हूं। उन्होंने मेरी तरफ देखा और जैसे कोई मिलता है तो आप भी हाथ मिलाकर उसका आभार प्रकट करते हैं, तो उन्होंने वह सब किया और फिर उन्हें मेरा चेहरा याद आया।” गोविंदा ने दिलीप जोशी को झट से पहचान लिया और कहा- अरे तुम तो वही हो ना जो साउथ इंडियन का रोल करते हो रमेश सिप्पी के सीरियल में?

गोविंदा ने आकर गले लगा लिया

दिलीप जोशी ने बताया कि उन्हें पहचानते ही गोविंदा एकदम से जोश में आ गए और उन्हें गले लगा लिया। दिलीप जोशी ने कहा- उन्होंने कहा- अरे तुम तो बहुत बढ़िया काम करते हो यार। आओ गले मिलो। बता दें कि गोविंदा उस दौर के सुपरस्टार थे, उनके पास एक ही वक्त में सबसे ज्यादा फिल्में साइन करने का रिकॉर्ड है। हालांकि वक्त के साथ गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री से जैसे गायब होते चले गए। बात दिलीप जोशी की करें, तो वह अभी तक टीवी के जरिए अपनी ऑडियंस से जुड़े हुए हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जरिए वह अभी भी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN