Home मनोरंजन समाचार जब राज कपूर को भरी महफिल में डायरेक्टर ने मारा थप्पड़, चुकानी...

जब राज कपूर को भरी महफिल में डायरेक्टर ने मारा थप्पड़, चुकानी पड़ी थी बड़ी कीमत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/raj_kapoor_1782199458069_1782199458225_43cb59a0-581e-4d64-85aa-243c9e9dfb86.jpg

फिल्मी पार्टी में किसी मूवी के लीड एक्टर को थप्पड़ मारना वो भी छोटा-मोटा एक्टर नहीं राज कपूर! एक स्क्रीनराइटर को ये गुस्सा इतना भारी पड़ा कि उसने इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री जितनी चमक-दमक से भरी लगती है, इसका दूसरा पहलू उतना ही स्याह है। यहां एक हिट फिल्म आपको रातोंरात मालामाल कर सकती है तो एक झटका जीवन पर भारी पड़ जाता है। पुराने समय में फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार हो चुका है जब प्रोड्यूसर या डायरेक्टर को फिल्मों के नुकसान की भारी कीमत चुकानी पड़ी। ऐसी ही एक घटना स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर इंदर राज आनंद के साथ घट चुकी है। वह एक्टर और फिल्म मेकर टीनू आनंद के पिता थे। अभिनेता राज कपूर को थप्पड़ मारना उन्हें इतना भारी पड़ा कि उन्हें 18 फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। वह यह सदमा झेल नहीं पाए और हार्ट अटैक पड़ गया।

जब भरी महफिल में राज कपूर को पड़ा थप्पड़

हिंदी सिनेमा से कॉन्ट्रोवर्सीज का नाता अभी का नहीं बल्कि काफी पुराना है। राज कपूर की संगम फिल्म रिलीज के बाद भी एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। पोस्ट रिलीज सेलिब्रेशन की पार्टी में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज मौजूद थे। इसी समय राज कपूर जैसे बड़े एक्टर को थप्पड़ पड़ जाता है। यह तमाचा मूवी के स्क्रीन राइटर इंदर राज आनंद ने मारा था। उसके बाद जो हुआ, वो किसी ने नहीं सोचा था। इंदर राज आनंद के बेटे टीनू आनंद ने रेडिफ को दिए इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बता चुके हैं।

जब लिया गया थप्पड़ का बदला

टीनू ने बताया था, ‘मेरे पिता ने बहुत से उतार-चढ़ाव देखे हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉप्युलर राइटर थे। वह करीब 18 फिल्में लिख रहे थे। संगम की रिलीज के वक्त मेरे पिता का झगड़ा हो गया और उन्होंने राज कपूर को थप्पड़ मार दिया। बदला लेने के लिए राज कपूर और संगम फिल्म से जुड़े सारे लोगों- राजेंद्र कुमार, वैजयंतीमाला, शंकर-जयकिशन, हसरत जयपुरी, शैलेंद्र और उनके दूसरो दोस्तों ने मेरे पिता को बॉयकॉट कर दिया। एक रात में मेरे पिता के हाथ से 18 फिल्में चली गईं। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। बहुत खराब समय था। उनके पास 18 फिल्मों के साथ शानदार फ्यूचर था, सब कुछ चला गया।’

जब देखने पहुंचे बॉयकॉट करने वाले

टीनू आनंद ने बताया था कि जब इंदर राज आनंद को हार्ट अटैक आया तो उस समय राज कपूर काम के सिलसिले में लंदन में थे। उन्होंने अपनी पत्नी कृष्णा राज को उनके हालचाल लेने के लिए भेजा था। बॉयकॉट करने वाली कास्ट भी उनसे मिलने गई थी। टीनू ने बताया था, ‘यह सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं था, उनका कॉन्फिडेंस भी खत्म हो गया था। हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को समझ आया कि उन्होंने क्या किया। सभी लोग वापस आए। राज कपूर लंदन में थे तो उन्होंने अपनी पत्नी को मिलने भेजा था।’ इंदर राज आनंद और राज कपूर का झगड़ा किस बात पर हुआ था, यह बात आज तक किसी को नहीं पता।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN