Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/SRK_FahF_1790516066539_aguv_1790516072223_oQt3_7c79b1c1-b480-40c0-8aed-9107e1236cec_ncZf.jpgShah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम सुपरहिट थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इसी फिल्म के दौरान उन्हें डायरेक्टर से डांट भी पड़ गई थी।
साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था और दीपिका पादुकोण पहली बार फीमेल लीड रोल में नजर आई थीं। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बारे में कम लोग जानते हैं, कि जब यह फिल्म बन रही थी, तब शाहरुख खान को फराह से डांट पड़ गई थी। बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान, जिनके सामने शायद ही कोई ऊंची आवाज में बात करने की भी सोच सकता है, उन्हें फराह खान ने आखिर किसलिए डांट दिया था? सवाल शाहरुख खान की एक्टिंग को लेकर नहीं था, बात असल में कुछ और ही थी। तो चलिए जानते हैं यह किस्सा।
शाहरुख ने लिया था नया लैपटॉप
शाहरुख खान की पूरी इंडस्ट्री इस बात के लिए तारीफ करती है कि वह टेक्नोलॉजी के मामले में हमेशा दूसरों से कुछ कदम आगे रहते हैं। शाहरुख खान को उनकी इसी चीज के लिए फराह खान ने ‘ओम शांति ओम’ के सेट पर डांट दिया था। शाहरुख खान और फराह खान के बारे में यह किस्सा सुनाते हुए मयूर पुरी ने बताया, “स्टार कास्ट इस फिल्म को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट थी। हमें पता था कि हमने क्या बनाया है। मजे की बात यह थी कि शाहरुख सर के पास पूरी फिल्म उनके लैपटॉप पर मौजूद थी।” हो यह रहा था कि शाहरुख खान रोज सेट पर आकर अपना नया लैपटॉप और इसमें मौजूद फिल्म के बारे में शो ऑफ किया करते थे।
रोज फ्लेक्स करते थे एडिटेड सीन
मयूर पुरी ने इस फिल्म के बारे में बताया, “उन दिनों यह बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। यह साल 2006-2007 की बात है और उनके पास हर रोज फिल्म का एडिटेड वर्जन उनके लैपटॉप पर हुआ करता था। कोई भी सेट पर आता था तो शाहरुख खान उसे अपने लैपटॉप में फिल्म के एडिटेड सीन्स दिखाया करते थे। वह कहते- देख क्या पिक्चर बनाई है हम लोगों ने।” शाहरुख खान फिल्म के सीन्स सेट पर आने-जाने वाले लोगों को अपने लैपटॉप पर दिखाया करते थे। वह एक तरफ इससे अपनी फिल्म को भी फ्लॉन्ट कर रहे होते थे, लेकिन साथ ही साथ अपने नए लैपटॉप का भी दिखावा करते रहते थे। लेकिन यह बात फराह खान को पसंद नहीं आती।
फराह खान को आ गया था गुस्सा
मयूर पुरी ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब फराह मैम शाहरुख खान पर चिल्ला पड़ीं और बोलीं- हां तू पूरी पिक्चर दिखा दे। यह दुनिया की पहली फिल्म होगी जो शाहरुख खान के लैपटॉप पर रिलीज हो रही है। शाहरुख खान ने उस वक्त तो बात हंसी मजाक में उड़ा दी, लेकिन वह समझ गए थे कि फराह खान का गुस्सा जायज था। मालूम हो कि शाहरु खान और फराह खान की दोस्ती बहुत पुरानी है और दोनों आपस में इतने ओपन हैं कि एक दूसरे को खुलकर कुछ भी कहते हुए बहुत हिचकते नहीं हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में किंग खान एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




