Home rss world hindi जर्मनी में जिंदा जलकर तीन भारतीयों की मौत, हत्या के आरोप में...

जर्मनी में जिंदा जलकर तीन भारतीयों की मौत, हत्या के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जर्मनी के बोखुम शहर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने की वजह से तीन भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने इमारत में आग लगाने के संदेह में एक रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।

जर्मनी के बोखुम शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिहायशी इमारत में आग लगने की वजह से तीन भारतीय नागरिकों ( दो महिला एक पुरुष) की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल के पुरुष के रूप में बताई गई है। जर्मन मीडिया के अनुसार, शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने एक 41 वर्षीय रोमेनियाई नागरिक को आग लगाने का आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आग अपने आप लगी है या फिर उसने लगाई है।

जर्मन मीडिया के मुताबिक, यह घटना बोखुम शहर के हॉफस्टेड इलाके में मंगलवार सुबह तड़के करीब 4.15 पर हुई। इसके बाद फायरफाइटर्स की टीम मौके पर पहुंची। उनको दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में तीन लोगों के शव मिले। घायल हुए पांच लोगों ने धुंआ अंदर ले लिया था, जिसके बाद उन्हें बोखुम के अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस ने तकनीकि खराबी की वजह से आग लगने की आशंका को खारिज किया।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इमारत में ही रहने वाले एक 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि इमारत में आग गलती से लगी या फिर जानबूझकर लगाई गई है। स्थानी मीडिया ने तीनों पीड़ितों के नाम और उनके गृह राज्यों के बारे में जानकारी नहीं दी है और न ही घायलों की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी दी गई है। फिलहाल रोमानियाई नागरिक पुलिस की गिरफ्त में हैं। जांचकर्ता इस बात को पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिरकार यह घटना कैसे हुई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN