Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जियो हॉटस्टार पर आई इस एक साउथ फिल्म ने हिला दी गद्दी,...

जियो हॉटस्टार पर आई इस एक साउथ फिल्म ने हिला दी गद्दी, देश में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 10 फिल्में

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/setgtrrdfddgjfrshdffffff_1789990307821_h6gW_1789990311852_2JTL_f25eda39-32e9-4eea-8552-478f4f41102f_zIVK.jpg

जियो हॉटस्टार आज ये 10 फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। ये फिल्में कमाल आकर रही हैं। हॉरर से लेकर एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्में कमाल कर रही है। ये लिस्ट आपके लिए है, जानिए आज देश की जनता क्या देख रही है।

जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते शानदार फिल्मों की बाढ़ आई है। एक्शन, ड्रामा रोमांस से लेकर कॉमेडी फिल्में ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब हो रही है। कुछ पहले आई फिल्में भी हैं जिसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह पर बने हुए हैं। साउथ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म भी ऑडियंस के बीच पॉपुलर हो रही हैं। ये है इस हफ्ते की 10 ट्रेंडिंग फिल्में। इस एक साउथ फिल्म ने आते ही गद्दी हिला दी दी। जानिए –

कंगुवा

तमिल फिल्म कंगुवा आज देशभर में सबसे ज्यादा देखी जा रही है। फिल्म की कहानी एक ट्राइबल योद्धा की है। फिल्म जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में एक्टर सूर्या, दिशा पाटनी, अनिकेत चौहान जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। ये फिल्म थिएटर रिलीज के बाद खूब खबरों में बनी रही थी। अब OTT पर आते ही छा गई है। फिल्म की कास्ट और एक्टर्स की परफॉरमेंस की तारीफ हुई थी।

द इंडिया स्टोरी

जियो हॉटस्टार आज दूसरे नंबर पर द इंडिया स्टोरी कमाल कर रही है। ये एक हिंदी फिल्म है जिसे तमिल और तेलुगू भाषा में भी देखा जा सकता है। फिल्म का डायरेक्शन चेतन DK ने किया है। फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी पसंद की जा रही है।

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल लंबे समय से ट्रेंड में बनी हुई है। फिल्म की कहानी एक फ्रॉड फिल्म मेकिंग पर पर बेस्ड है। कई फन एलिमेंट्स हैं जो खूब हंसाते हैं। फिल्म की कास्ट खबरों में बनी रही थी। आज ये फिल्म नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

Thudakkam

मलयालम फिल्म Thudakkam साल एक खास फिल्म है। ये एक एक्शन सर्वाइवल, थ्रिलर फिल्म है जिसे Jude Anthany Joseph ने डायरेक्ट किआ है। फिल्म की कहानी आपको पसंद आएगी। फिल्म आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए, संस्पेस आपको सीट से हिलने नहीं देगा।

कर्माख्या

तेलुगू फिल्म कर्माख्या एक सुपरनैचुरल फिल्म है जिसकी कहानी और डायरेक्शन अभिनय कृष्णा ने किया है। फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में समायरा, समुथिराकानी, अभिरामी, मधुनंदन जैसे एक्टर्स ने काम किया था। अगर इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है।

द मम्मी

हॉरर फिल्मों का चलन बढ़ गया है। जियो हॉटस्टार पर द मम्मी ट्रेंड कर रही है। फिल्म डराने के लिए काफी है। ये फिल्म आज नंबर 6 पर बनी हुई है। हॉरर इतना है कि आप स्क्रीन के सामने से हिलने तक में डर जाओगे।

द अवेकनिंग

द अवेकनिंग नाम की फिल्म ऑडियंस के बीच छाई हुई है। ये एक हॉरर फिल्म है जो ऑडियंस को सीट से हिलने भी नहीं देने वाली। फिल्म नंबर7 पर ट्रेंड कर रही है।

कोकेन

कोकेन नाम की फिल्म आई है। इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन, ड्रग बिजनेस से जुड़ी है। ये फिल्म नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है। हालांकि, इसी मुद्दे पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं।

धुरंधर और धुरंधर 2

नआदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा भारत से लेकर पाकिस्तान और विदेशों में मशहूर हो गया। फिल्म लंबे समय से OTT पर छाई हुई है और आज नंबर 9 और 10 पर ट्रेंड कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN