Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/jio_hotstar_17_06_1781698277781_1781698282454_59d47d31-6fdf-4c73-bf66-8679868703ec.png

Jio Hotstar Top 10: जियो हॉटस्टार पर आज यानी 17 जून को कौन सी फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में कॉमेडी से लेकर स्पाई थ्रिलर फिल्में देख रही हैं। 

जियो हॉटस्टार पर आज यानी 17 जून को जो फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं, उसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में साउथ की फिल्मों से लेकर टीवी के रियलिटी शोज तक शामिल हैं। इस लिस्ट में वो फिल्में और सीरीज शामिल होती हैं जो जियो हॉटस्टार पर जमकर देखी जाती हैं। अगर आपने ये फिल्में और सीरीज अभी तक नहीं देखी हैं तो तुरंत इन्हें देख डालें।

  1. लाफ्टर शेफ्स

जॉनर: कॉमेडी रियलिटी शो

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह रियलिटी शो कलर्स पर प्रसारित होता है। शो में टीवी के जाने-माने चेहरे खाना पकाते और दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आते हैं। इस शो के अबतक दो सीजन आ चुके हैं। शो का तीसरा सीजन चल रहा है। ये शो हर शनिवार और रविवार कलर्स पर आता है। शो में इस वीकेंड पर धमाल 4 की कास्ट मेहमान बनकर पहुंचेगी।

2. धुरंधर द रिवेंज

जॉनर: स्पाई थ्रिलर एक्शन

फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज है। ये फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।

3. ड्रिडम

जॉनर: क्राइम ड्रामा थ्रिलर

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक पुलिस अधिकारी का ट्रान्सफर एक ऐसे गांव में होता है जहां कोई अपराध नहीं होता है। हालांकि, इस पुलिस इंस्पेक्टर के आने के बाद एक लाश इसी गांव में मिलती है। इसके बाद बैंक चोरी की घटना सामने आती है। जब ये पुलिस इंस्पेक्टर केस की जांच शुरू करता है तो एक हैरान करने वाला खुलासा होता है।

4. 24 सीजन 2

जॉनर: एक्शन एडवेंचर ड्रामा

फिल्म/सीरीज के बारे में: जय सिंह रठौर (अनिल कपूर) के सामने चैलेंज है 24 घंटे के अंदर एक डर्ग लॉर्ड को मुंबई में एक खतरनाक वायरस को फैलाने से रोका। क्या जय सिंह अपने मिशन में पास हो पाएंगे?

5. धुरंधर

जॉनर: स्पाई थ्रिलर फिल्म

फिल्म/सीरीज के बारे में: रणवीर सिंह की ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म धुरंधर द रिवेंज का पहला पार्ट है।

6. केनाथा कानोम

जॉनर: कॉमेडी ड्रामा फिल्म

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक तमिल भाषा की फिल्म है जो जियो हॉटस्टार पर हिंदी भाषा में मौजूद है। गांव में पानी की कमी के लिए एक पूरा गांव एक साथ आता है। इसके बाद जो चीजें सामने आती हैं वो हैरान करने वाली हैं।

7. रिवॉल्वर रीटा

जॉनर: डार्क कॉमेडी

फिल्म/सीरीज के बारे में: रीटा की पॉन्डिचेरी की शांत लाइफ में उस वक्त उथल-पुथल मच जाती है जब उसका परिवार एक गैंग हिंसा का हिस्सा बन जाता है। अब अपने परिवार को बचाने के लिए रीटा को बहादुरी दिखानी होगी।

8. जॉली एलएलबी 3

जॉनर: कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा

फिल्म/सीरीज के बारे में: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में एक बूढ़ी औरत को उसका हक दिलाने के लिए दोनों जॉली (अरशद और अक्षय) एक साथ आते हैं।

9. इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

जॉनर: क्राइम थ्रिलर

फिल्म/सीरीज के बारे में: सीरीज का सीजन 2 इसी साल हॉटस्टार पर रिलीज हुआ है। उत्तर प्रदेश से अपराध खत्म करने के मिशन पर निकले अविनाश मिश्रा खुद कैसे गुनहगार के कटघरे में हैं, इसका जवाब इस सीजन में मिलता है। सीरीज में रणदीप हुड्डा इंस्पेक्टर अविनाश के रोल में नजर आए हैं।

10. अगली स्टोरी

जॉनर: सोशल क्राइम फिल्म

फिल्म/सीरीज के बारे में: फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की है जिसमें एक लड़का अपनी पत्नी से इस कदर ऑब्सेस्ड है कि वो उसको पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ये फिल्म आपको डिस्टर्बिंग लग सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN