Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘जैसे माहौल चल रहा है आपको..’, हर्ष के जोक पर भड़के लोग,...

‘जैसे माहौल चल रहा है आपको..’, हर्ष के जोक पर भड़के लोग, उड़ाया गौरव खन्ना के तलाक का मजाक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/Gaurav_and_Harsh_1791196270904_Z6w9_1791196274171_51dV_22ebce63-f72b-4901-a51f-d4fc9cc5192e_qNWg.jpg

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले था और हर्ष गुजराल ने गौरव खन्ना के बारे में एक ऐसा जोक मार दिया कि अब उन्हें दर्शकों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के ग्रैंड फिनाले में हर्ष गुजराल का गौरव खन्ना की निजी जिंदगी का मजाक बनाना उन्हें भारी पड़ गया है। रोहित शेट्टी होस्टेड स्टंट रियलिटी शो में हर्ष गुजराल ने गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक पर जोक मारा था, लेकिन यह जोक उनको उलटा पड़ गया है, क्योंकि दर्शक इससे काफी नाराज दिखे और अब हर्ष को ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पब्लिक की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। हर्ष गुजराल ने गौरव खन्ना से KKK 15 के ग्रैंड फिनाले में क्या कहा, और क्यों आया ऑडियंस को गुस्सा? चलिए जानते हैं।

हर्ष गुजराल ने गौरव खन्ना से क्या कहा?

खतरों के खिलाड़ी 15 के फिनाले एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी बतौर गेस्ट आए थे। दोनों यहां अपने शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ का प्रमोशन कर रहे थे। बातचीत के दौरान हर्ष गुजराल ने अर्चना पूरन सिंह से हंसते हुए कहा, “जैसा माहौल चल रहा है, आपको पति पत्नी और पंगा में गौरव जी को लेना चाहिए।” हर्ष का तंज और जोक गौरव खन्ना के आकांक्षा के साथ हुए तलाक पर था। हालांकि इसके बाद गौरव खन्ना के हावभाव और सिचुएशन को लोगों ने जज किया और उन्हें यह पसंद नहीं आया।

गौरव के जवाब ने जीत लिया सबका दिल

गौरव खन्ना का रिएक्शन नोटिस करते हुए मुनव्वार फारुकी ने जवाब में मजाक में कहा कि उनके शो में पंगा सिर्फ स्क्रीन पर होता है, रियल लाइफ में नहीं। कुछ कंटेस्टेंट्स (करण वाही, ऋत्विक धनजानी, फरहाना भट्ट वगैरह) इस बात पर हंस पड़े। गौरव खन्ना खुद वहां मौजूद थे, वह इस दौरान नाराज तो नहीं हुए, लेकिन बस लोगों के जोक्स पर मुस्कुराते रहे। गौरव खन्ना का रिएक्शन बहुत से लोगों को अच्छा नहीं लगा। बाद में गौरव ने कहा कि हर्ष बैकस्टेज भी उन पर जोक्स मारते रहते हैं और उन्होंने अर्चना से सीख ली है कि खुद पर मजाक सहन करना चाहिए। गौरव की इस सादगी ने सबका दिल जीत लिया।

हर्ष गुजराल पर ऑडियंस का गुस्सा

अब सवाल यह उठता है कि ऑडियंस को गुस्सा क्यों आ रहा है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- यह जोक बिलो द बेल्ट था। तो वहीं दूसरे ने लिखा- यह बहुत चीप था। एक शख्स ने लिखा- यह बहुत असंवेदनशील बात है। इसकी हर्ष से उम्मीद नहीं थी। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने सोशल मीडिया पर हर्ष गुजराल को लताड़ते हुए लिखे हैं। बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा की शादी साल 2016 में हुई थी। जून 2026 में आकांक्षा ने रियलिटी शो लॉकअप-2 में खुलासा किया कि वह एक बाइसेक्सुअल हैं और बच्चे नहीं करना चाहती हैं। इसी दौरान उन्होंने तलाक वाली बात भी रखी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN