Home rss world hindi जैसे रोलर-कोस्टर, स्मित मच्छार के प्लेन ने गोता लगाया तो क्या-क्या हुआ;...

जैसे रोलर-कोस्टर, स्मित मच्छार के प्लेन ने गोता लगाया तो क्या-क्या हुआ; एक्सपर्ट्स से समझिए

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बीते दिनों, फ्लाइदुबई की फ्लाइट को भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी के चलते बचा लिया गया था। ओमनी मूल पायलट द्वारा हमले के बाद फ्लाइट अचानक 30 सेकंड्स के अंदर 16000 फीट नीचे चली गई थी।

बीते दिनों, फ्लाइदुबई की फ्लाइट को भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी के चलते बचा लिया गया था। ओमनी मूल पायलट द्वारा हमले के बाद फ्लाइट अचानक 30 सेकंड्स के अंदर 16000 फीट नीचे चली गई थी। अब इसको लेकर एक्सपर्ट्स की भी राय आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वक्त रहते फ्लाइट को कंट्रोल नहीं किया गया होता तो ऐसा लगता जैसे वर्टिकल मोड में रोलर कोस्टर हुआ है।

क्या-क्या हो सकता था

सदर्न इंग्लैंड के शेरफील्ड ऑन लोडन में एएलपीए सिम्युलेशन के मालिक एल्बर्टो पादुआनेली ने बताया कि इस तेज गिरावट ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमान और उस पर सवार लोगों पर भारी दबाव डाल दिया होगा। उन्होंने आगे बताया कि 30 सेकंड में 4,877 मीटर की गिरावट ऐसी महसूस होगी जैसे आप किसी बहुत, बहुत खड़ी रोलर कोस्टर पर हैं। उन्होंने कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि रोलर-कोस्टर में सभी को पता होता है कि यहां पर क्या होने वाला है। लेकिन जब अचानक से प्लेन नीचे गिरना शुरू होता है तो शरीर पर निगेटिव जी-फोर्स बहुत तगड़ा महसूस होता है।

यह एक चमत्कार था

एविएशन एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अगर आपका शरीर सीट बेल्ट से बंधा नहीं है तो यह ऊपर उछल जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने सिम्यूलेटर का इस्तेमाल करके भी इस प्रॉसेस को समझाया। पादुआनेली ने कहा कि विमान का ऑटोपायलट गोता लगाने से पहले डिसकनेक्ट हो गया था, जिससे जेट तेजी से बढ़ने लगा। जबकि विमान को काफी एरोडायनामिक लोड सहने के लिए डिजाइन और टेस्ट किया जाता है। पादुआनेली ने कहा कि लंबे समय तक हाई-स्पीड डाइव एक एयरफ्रेम पर बहुत जोर डाल सकता है। उन्होंने कहा कि यह कुछ और नहीं बल्कि एक चमत्कार था कि कैप्टन को छोड़कर किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सौभाग्य से दो पायलट ऑनबोर्ड थे।

गौरतलब है कि फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में सवार यात्रियों और चालक दल ने सह-पायलट को काबू कर लिया था। आरोप है कि सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया और विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास किया। विमान में 174 लोग सवार थे और घटना के दौरान विमान 30 सेकंड से भी कम समय में करीब 14,000 फुट नीचे आ गया था। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने और 30 सितंबर को दुबई-तेल अवीव उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले फ्लाईदुबई के सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN