Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के चश्मदीद बने करणवीर मेहरा, बोले- वहां खून...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के चश्मदीद बने करणवीर मेहरा, बोले- वहां खून के धब्बे थे…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/tiger_shroff_karanveer_mehra_1792376718388_EKSM_1792376722310_4Kn3_1d3437ce-f4fb-464b-a1ea-08afd7669b91_iFj8.png

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। टाइगर श्रॉफ पर जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त वो फुटबॉल खेल कर निकल रहे थे। बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा भी उस वक्त एक्टर के साथ मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्या देखा?

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को गोलीबारी हुई। इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो पूरी तरह सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस और वहां मौजूद एक ऑटो ड्राइवर घायल हो गए। टाइगर श्रॉफ पर जब ये हमला हुआ वो फुटबॉल खेलकर निकल रहे थे। टाइगर श्रॉफ के अलावा वहां कई और सितारे भी मौजूद थे। इनमें से एक नाम है बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा का। करणवीर मेहरा इस घटना के गवाह बने। उन्होंने कहा कि उन्हें हर जगह खून ही खून दिखा।

घटना के वक्त मौजूद फुटबॉल ग्राउंड में मौजूद थे ये सितारे

स्क्रीन के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के वक्त अपारशक्ति खुराना, अभिमन्यु दसानी, सीजर गोंसाल्विस,अभिषेक बजाज और करणवीर मेहरा फुटबॉल ग्राउंड में ही मौजूद थे। ये घटना रविवार शाम करीब 7 बजे हुई। टाइगर श्रॉफ जब अपनी कार में बैठकर फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकले, उसी वक्त तीन हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ को सीने और बांह पर लगी है चोट, हमले के बाद एकनाथ शिंदे के साथ आईं तस्वीरें

करणवीर ने बताया कि उन्होंने क्या देखा?

इस घटना के बारे में करणवीर मेहरा ने बात की। एनडीटीवी से खास बातचीत में करणवीर मेहरा ने बताया, “मेरी गाड़ी बिल्कुल उनकी गाड़ी के पीछे थी। जब तक हम गेट से निकले, जब तक मेरी गाड़ी वहां पहुंची, मुझे खून के धब्बे नजर आए, और मुझे पता लगा कि टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी है। तो मैं बस खुश हूं कि वो (टाइगर श्रॉफ) सुरक्षित हैं, लेकिन ड्राइवर के लिए मुझ बुरा लग रहा है और आशा करता हूं कि वो जल्द ठीक हो जाएं। वहां पर बच्चे थे, बर्थ डे पार्टी मना रहे थे, सब लोग इधर-उधर भागने लगे थे।”

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले के हाथ में भी लगी चोट, चश्मदीद महिला ने बताया आंखों देखा हाल

कुछ दूरी पर ही थी करणवीर मेहरा की गाड़ी

करणवीर मेहरा ने आगे कहा कि उनकी कार थोड़ी पीछे थी, और वहां बहुत से लोग तस्वीरें ले रहे थे। तभी हमें गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग चिल्लाने लगे कि किसी ने गोली चलाई है, वहां कुछ लोग पटाखे फोड़कर जश्न भी मना रहे थे, हमें लगा कि उसको लेकर कुछ बात होगी।

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से परेशान करणवीर मेहरा

बिग बॉस विनर ने आगे कहा, “मैं टाइगर को सबसे लंबे वक्त से जानता हूं, और वो सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं, वो अपने काम से काम रखते हैं और दूसरों से हमेशा सम्मान के साथ पेश आते हैं। उनके साथ ऐसा होना काफी दुखद है, मैं उनके परिवार को बहुत अच्छे से जानता हूं। मेरे लिए भी ये बहुत परेशान करने वाली बात है कि टाइगर और उनके परिवार को ये चीज देखनी पड़ी। बाहर खड़े फैंस ने चिल्लाना शुरू किया। वहां असली गोली चली थीं और उस वक्त पटाखे बंद हो गए थे। उस वक्त सिक्योरिटी अलर्ट हुई, और हमने पुलिस को बुलाया। उस वक्त तक करणवीर मेहरा अपने ड्राइवर के साथ वहां से निकल गए थे।”

ये भी पढ़ें: सलमान खान, रोहित शेट्टी के बाद अब टाइगर श्रॉफ, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे ये 6 सेलेब्स भी आए

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बिश्नोई गैंग से जुड़े कथित गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू की ओर से एक पोस्ट सामने आई। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन वो नहीं माने। गैंग ने चेतावनी देते हुए लिखा कि जो भी बॉलीवुड हस्ती एक्टर सलमान खान के साथ काम करेगी या उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज करेगी, अगला नंबर उसका होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN