Home rss business hindi टाटा की Voltas ने Atomberg से मिलाया हाथ, ₹100 करोड़ तक लगाएगी...

टाटा की Voltas ने Atomberg से मिलाया हाथ, ₹100 करोड़ तक लगाएगी कंपनी; जानें क्या है पूरा प्लान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टॉस ने एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज की सब्सिडियरी एटमबर्ग एनोवेशन के साथ जॉइंट वेंचर समझौता किया है
  • इस पार्टनरशिप में दोनों कंपनियों की 50-50% हिस्सेदारी होगी और भारत में रूम AC कंप्रेशर का डेवलपमेंट व मैन्युफैक्चरिंग किया जाएगा

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी वोल्टॉस (Voltas) ने अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज (Atomberg Technologies) की सब्सिडियरी एटमबर्ग एनोवेशन (Atomberg Innovation) के साथ JV (Joint Venture) समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां भारत में AC (Room Air Conditioner) के कंप्रेशर (Compressor) विकसित करने, उनका निर्माण करने और बाजार में बेचने का काम करेंगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इस जॉइंट वेंचर में वोल्टॉस (Voltas) की 50% हिस्सेदारी होगी। खास बात यह है कि दोनों कंपनियां इस कारोबार में बराबर की हिस्सेदार होंगी, लेकिन समझौते के मुताबिक वोल्टॉस (Voltas) को जॉइंट वेंचर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की संरचना नियंत्रित करने का अधिकार मिलेगा। इस वजह से सौदा पूरा होने के बाद संबंधित कंपनी वोल्टॉस (Voltas) की सब्सिडियरी बन जाएगी। कंपनी ने गुरुवार, 19 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों को इस समझौते की जानकारी दी। इससे पहले वोल्टॉस (Voltas) के बोर्ड ने 14 अगस्त 2026 को इस साझेदारी के लिए बाइंडिंग टर्म शीट (Binding Term Sheet) को मंजूरी दी थी।

वोल्टॉस और एटमबर्ग की साझेदारी में क्या होगा?

इस जॉइंट वेंचर के लिए एटमबर्ग एनोवेशन (Atomberg Innovation) की मौजूदा पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एटमबर्ग एयरटेक (Atomberg Airtech) को संयुक्त इकाई बनाया जाएगा। समझौता पूरा होने के बाद इस कंपनी का नाम बदलने का भी प्रस्ताव है। हालांकि, इसके लिए तय शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।

नई कंपनी का मुख्य काम रूम AC में इस्तेमाल होने वाले कंप्रेशर (Compressor) का विकास और उत्पादन करना होगा। इसके अलावा, इन उत्पादों को बाजार में उतारने और व्यावसायिक स्तर पर बिक्री करने की जिम्मेदारी भी जॉइंट वेंचर की होगी। इस साझेदारी में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी बराबर यानी 50-50% रहेगी। हालांकि, वोल्टॉस (Voltas) को बोर्ड की संरचना पर नियंत्रण का अधिकार दिया गया है। इसी व्यवस्था के चलते संयुक्त यूनिट वोल्टॉस (Voltas) की सब्सिडियरी बनेगी।

दोनों कंपनियां कितना निवेश करेंगी?

समझौते के अनुसार, वोल्टॉस (Voltas) और एटमबर्ग एनोवेशन (Atomberg Innovation) में से प्रत्येक इस जॉइंट वेंचर में अधिकतम ₹100 करोड़ तक का निवेश कर सकती है, यानी दोनों कंपनियों की कुल फंडिंग प्रतिबद्धता ₹200 करोड़ तक हो सकती है। यह रकम एक बार में निवेश नहीं की जाएगी। जरूरत और कारोबार की प्रगति के आधार पर अलग-अलग चरणों में पैसा लगाया जाएगा। निवेश की शर्तें और समय-सीमा जॉइंट वेंचर के बोर्ड द्वारा तय की जाएंगी।

समझौते में कुछ अन्य कारोबारी शर्तें भी शामिल हैं। इनमें नॉन-कंपीट ऑब्लिगेशन (Non-Compete Obligations) यानी प्रतिस्पर्धी गतिविधियों से जुड़ी पाबंदियां और हिस्सेदारी की खरीद-बिक्री से संबंधित अधिकार शामिल हैं। इनमें Right of First Refusal और Tag-Along Rights जैसी व्यवस्थाएं भी रखी गई हैं। वोल्टास (Voltas) ने एक्सचेंजों को यह भी स्पष्ट किया है कि समझौते में शामिल दूसरी कंपनियां उसके प्रमोटर ग्रुप से संबंधित नहीं हैं। कंपनी के मुताबिक, यह Related Party Transaction नहीं है और इस सौदे से किसी संभावित हितों के टकराव की आशंका भी नहीं है।

Voltas के लिए यह डील क्यों है अहम?

AC बाजार में Voltas की पहले से मजबूत मौजूदगी है। कंपनी की इस साझेदारी का एक बड़ा उद्देश्य AC Compressor जैसे अहम कंपोनेंट के विकास और निर्माण में अपनी क्षमता बढ़ाना है। रूम AC के कंप्रेशर एयर कंडीशनर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होते हैं। ऐसे में इनके विकास और उत्पादन से जुड़ी क्षमता मजबूत करना कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है।

एटमबर्ग (Atomberg) के साथ साझेदारी से Voltas को नई तकनीक और उत्पाद विकास के क्षेत्र में सहयोग मिलने की उम्मीद है। वहीं, Atomberg को Voltas के बड़े कारोबार और बाजार में मौजूदगी का फायदा मिल सकता है। हालांकि, इस साझेदारी का वास्तविक कारोबारी असर उत्पादन शुरू होने और बिक्री बढ़ने के बाद ही स्पष्ट होगा।

दूसरी तिमाही में 51% बढ़ा मुनाफा

जॉइंट वेंचर की खबर ऐसे समय आई है, जब Voltas ने वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अपने नतीजों में सुधार दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 51.4% बढ़कर ₹47.71 करोड़ रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने ₹31.5 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन (Revenue from Operations) भी 15.3% बढ़कर ₹2,706.57 करोड़ पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹2,347.32 करोड़ था।

कंपनी के यूनेटरी कूलिंग प्रोडक्ट (Unitary Cooling Products) सेगमेंट का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। इस सेगमेंट में रूम AC कारोबार शामिल है। इसका राजस्व 29% बढ़कर ₹1,566.79 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,215.13 करोड़ था। वोल्टस (Voltas) के मुताबिक, इस बढ़ोतरी में रूम एयर कंडीशनर (Room Air Conditioner) कारोबार की प्रमुख भूमिका रही। कंपनी ने बताया कि इस कारोबार ने पूरे उद्योग के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया।

AC मार्केट में 17.4% हिस्सेदारी के साथ वोल्टस की स्थिति

कंपनी ने सितंबर 2026 तक के Year-to-Date आंकड़ों के आधार पर Room AC बाजार में 17.4% हिस्सेदारी बनाए रखने की जानकारी दी है। Voltas का दावा है कि वह भारत का नंबर-1 Room AC ब्रांड बना हुआ है। कंपनी के मुताबिक, उसकी बाजार हिस्सेदारी अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी से 4.2 प्रतिशत अंक अधिक है। Voltas ने इसके पीछे अपने ब्रांड की मजबूत पहचान, ग्राहकों की पसंद और व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को अहम वजह बताया है।

शेयर बाजार में वोल्टस का प्रदर्शन

जॉइंट वेंचर की खबर के बाद निवेशकों की नजर कंपनी के शेयर पर भी है। शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को NSE पर Voltas का शेयर ₹1,235 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें ₹2 यानी करीब 0.16% की गिरावट रही। कारोबार के दौरान शेयर ₹1,232.10 पर खुला और ₹1,257 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा। इसका दिन का निचला स्तर ₹1,230 रहा।

निवेशकों के लिए अहम बात यह है कि एटमबर्ग (Atomberg) के साथ साझेदारी वोल्टॉस (Voltas) के AC कारोबार के लिए एक नई रणनीतिक पहल है। हालांकि, जॉइंट वेंचर से कंपनी की कमाई और मुनाफे पर कितना असर पड़ेगा, यह उत्पादन क्षमता, लागत, बिक्री और बाजार में मांग जैसे कारकों पर निर्भर करेगा। केवल समझौते या शेयर की एक दिन की चाल के आधार पर निवेश का फैसला करना उचित नहीं होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN